फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Ruckus, firing, four people injured in Khabdia Bhud village due to election rivalry

मुरादाबाद: चुनाव की रंजिश में खबड़िया भूड़ गांव में बवाल, फायरिंग, चार लोग घायल

Wed, 08 Dec 2021 11:37 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद Published by: अनुराग सक्सेना Updated Wed, 08 Dec 2021 11:37 PM IST
सार

घटना मूंढापांडे के खबड़िया भूड़ गांव की है। इस गांव में प्रधान रिजवान और पूर्व प्रधान मुर्तजा अली के समर्थकों के बीच चुनाव के वक्त से ही रंजिश चली आ रही है। पूर्व प्रधान के समर्थक मोहम्मद राशिद ने पुलिस को बताया कि उसने गांव में एक जमीन खरीदी है। वह इस जमीन पर मकान बना रहा है, जबकि इस जमीन को प्रधान रिजवान के समर्थक सद्दाम का परिवार खरीदना चाहता है।

विज्ञापन
Moradabad: Ruckus, firing, four people injured in Khabdia Bhud village due to election rivalry
गोलीबारी - फोटो : social media

विस्तार

मूंढापांडे थानाक्षेत्र के खबड़िया भूड़ गांव में पंचायत चुनाव की रंजिश में बुधवार को बवाल हो गया। ग्राम प्रधान और पूर्व प्रधान के समर्थक आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर पथराव कर दिया। एक पक्ष ने छतों से फायरिंग की, जिसमें प्रधान पूर्व सहित चार लोग घायल हो गए। इस घटना से गांव में अफरातफरी का आलम हो गया।

विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए दोनों पक्षों को खदेड़ दिया। पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से रिपोर्ट दर्ज कर मामले की छानबीन प्रारंभ कर दी है। पुलिस का दावा है कि फायरिंग करने वाले की पहचान सद्दाम के रूप में हुई है। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने कहा कि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन


घटना मूंढापांडे के खबड़िया भूड़ गांव की है। इस गांव में प्रधान रिजवान और पूर्व प्रधान मुर्तजा अली के समर्थकों के बीच चुनाव के वक्त से ही रंजिश चली आ रही है। पूर्व प्रधान के समर्थक मोहम्मद राशिद ने पुलिस को बताया कि उसने गांव में एक जमीन खरीदी है। वह इस जमीन पर मकान बना रहा है, जबकि इस जमीन को प्रधान रिजवान के समर्थक सद्दाम का परिवार खरीदना चाहता है। चुनाव और जमीन के विवाद के कारण ही दोनों पक्षों में काफी दिनों से तनातनी चली आ रही थी। राशिद ने बताया कि उसने सीमेंट सड़क पर ही रखा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि सद्दाम अली कई बार वहां से ट्रैक्टर लेकर गुजरा, जिससे सीमेंट खराब हो गया। विरोध करने पर सद्दाम और उसके परिवार के लोग आ गए। इन लोगों ने मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि इसके बाद छतों पर पहुंचकर फायरिंग की।  बीचबचाव करने आए पूर्व प्रधान मुर्तजा और राशिद घायल हो गए।

वहीं, सद्दाम का आरोप है कि बुधवार सुबह करीब 10.30 बजे वह घर में मौजूद था। इसी दौरान राशिद और मुर्तजा व अन्य लोग घर में घुस आए और मारपीट की। आरोप है कि तमंचों से फायरिंग भी की। इस घटना में सद्दाम और उसका भांजा सुहान भी घायल हो गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भिजवा दिया। पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में ले लिया है।

पुलिस अधीक्षक नगर अखिलेश भदौरिया ने बताया कि दोनों पक्षों ने एकदूसरे के खिलाफ तहरीर दी हैं। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। घटना में घायलों का मेडिकल कराया गया है। वहीं, राशिद की ओर से सद्दाम, तौसीफ और साजिद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। वहीं, सद्दाम की ओर से पूर्व प्रधान मुर्तजा, इकरार, वसीम, तसलीम और राशिद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed