{"_id":"454b6319194bee0f42b80b687c17e58b","slug":"moradabad-police-shift-dineshan-to-keral-jail-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केरल पुलिस को पंद्रह साल से थी रियाज की तलाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
केरल पुलिस को पंद्रह साल से थी रियाज की तलाश
ब्यूरो/ अमर उजाला मुरादाबाद
Updated Fri, 29 Jan 2016 06:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्जी आईडी वाले तीन सिम रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया केरल का रियाज रशीद उर्फ दिनेशन मुरादाबाद से केरल जेल में शिफ्ट किया जाएगा। केरल पुलिस को रियाज की पिछले करीब पंद्रह वर्षों से तलाश थी। वह लकड़ी चोरी और शराब के दो मुकदमों में वर्ष 2000 से केरल में वांटेड चल रहा है।
केरल के पुलिस अफसरों ने स्थानीय पुलिस अधिकारियों से संपर्क किया है। रियाज को केरल ले जाने के लिए केरल पुलिस जल्द कोर्ट में अर्जी दाखिल करेगी। डिप्टी एसपी एलआईयू बीएस सिद्धू ने 11 जनवरी को देर रात कोतवाली क्षेत्र में स्टेशन रोड स्थित मल्लिका होटल पर छापा मारकर केरल के जिला बैनाड निवासी दिनेशन उर्फ रियाज रसीद पुत्र रामचंद्रन को मालदीव के चार विदेशी नागरिकों के साथ पकड़ा था।
छानबीन में बेदाग निकलने के बाद गृह मंत्रालय के निर्देश पर चारों विदेशी नागरिकों को चंद घंटों के बाद ही छोड़ दिया गया था। जबकि रियाज रशीद को संदिग्ध आतंकी मानते हुए पुलिस और खुफिया एजेंसियां छानबीन में जुट गई थीं। तमाम सुरक्षा और खुफिया एजेंसियों ने रियाज से लंबी पूछताछ की थी। उसके द्वारा दी गई सूचनाओं के सत्यापन के लिए कोतवाली से एक सिपाही को केरल भी भेजा गया था।
विज्ञापन
छानबीन के बाद 23 जनवरी को पुलिस ने रियाज उर्फ दिनेशन को फर्जी सिम रखने के आरोप में केस दर्ज करके 24 जनवरी को कोर्ट में पेश किया था। जहां से उसे जेल भेज दिया गया था। छानबीन में उसका लिंक किसी आतंकी संगठन से होने की बात साबित नहीं हुई थी। अलबत्ता अब केरल पुलिस का कहना है कि रियाज वर्ष 2000 से केरल में वांटेड है उसके खिलाफ लकड़ी चोरी और अवैध शराब के मुकदमे दर्ज हैं।