{"_id":"61bae8f2bfc99d725552f9ef","slug":"moradabad-news-wife-is-accused-of-killing-her-husband-in-moradabad","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एक पत्नी ऐसी भी: मां का आरोप- बेटे को ससुराल लेकर गई थी बहू, जहर देकर मारा और ये कहकर अस्पताल से भाग गई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
एक पत्नी ऐसी भी: मां का आरोप- बेटे को ससुराल लेकर गई थी बहू, जहर देकर मारा और ये कहकर अस्पताल से भाग गई
Thu, 16 Dec 2021 12:51 PM IST
प्रशांत कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Thu, 16 Dec 2021 12:51 PM IST
सार
सीओ कटघर आशुतोष तिवारी ने बताया कि मृतक की मां की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है। विवेचना में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विस्तार
मुरादाबाद के कटघर थाने में एक महिला के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने महिला की सास की तहरीर पर ये कार्रवाई की है। जिसमें आरोप है कि महिला ने जहर खिलाकर अपने पति की हत्या की है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, कटघर के पीतल नगरी सूरज नगर गली नंबर एक निवासी बीना सिंह ने अपनी पुत्रवधु नीलू उर्फ मेघना जौहरी निवासी श्यामा देवी स्कूल के पास सूरज नगर के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया है। जिसमें बीना ने बताया कि उसके बेटे विशाल चौहान की शादी डेढ़ महीने पहले नीलू उर्फ मेघना जौहरी के साथ हुई थी। बीना का आरोप है कि उसका बेटा नीलू के गलत आचरण का विरोध करता था। जिस कारण उसकी पत्नी विशाल के साथ गाली गलौज व मारपीट करती थी। आरोप है कि नीलू विशाल को जान से मारने की धमकी देती थी।
विज्ञापन
सूचना मिली कि बेटे को ससुराल में जहर खिला दिया गया
महिला का दावा है कि पांच दिसंबर की शाम करीब चार बजे नीलू उसके बेटे विशाल को अपने साथ मायके ले गई थी। छह दिसंबर की शाम करीब साढ़े पांच बजे बीना को सूचना मिली कि उसके बेटे को ससुराल में जहर खिला दिया है और जिला अस्पताल ले जाया गया है। बीना अपने दूसरे बेटे दीपक चौहान को लेकर अस्पताल पहुंची तो वहां नीलू और उसकी मां मौजूद थी। दोनों ये कहकर वहां से भाग गईं कि विशाल मर चुका है।
आरोपी ने जहर देकर हत्या की...
महिला का आरोप है कि आरोपी नीलू ने जहर देकर विशाल की हत्या की है। बीना ने इस मामले की शिकायत कटघर थाने में की, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद एसएसपी से मामले की शिकायत की गई। एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ केस दर्ज किया है।