फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   majority couple arrested on minor age

 कम उम्र में भागा प्रेमी जोड़ा जवान होने पर पहुंचा जेल 

Thu, 15 Sep 2016 11:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Thu, 15 Sep 2016 11:55 AM IST
विज्ञापन
majority couple  arrested on minor age
अपराध - फोटो : demo
 कम उम्र में भागे प्रेमी जोड़ा को जवानी होते ही गिरफ्तार कर लिया गया। प्रेमी जोड़ा आठ माह पहले फरार हुआ था। तब युवती की उम्र 17 साल कुछ माह थी। प्रेमी जोड़े पर आरोप था कि उन्होंने फर्जी दस्तावेज लगाकर कोर्ट मैरिज किया था। 
विज्ञापन


 सिविल लाइन थाना पुलिस ने बुधवार को पीली कोठी से एक प्रेमी जोड़े को शादी के आठ महीने बाद गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। प्रेमी पर आरोप है कि वह नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर भगा ले गया था और मुरादाबाद कोर्ट में शादी कर ली थी। लेकिन अब लड़की की उम्र 18 साल दो महीना है। लड़की अपने पति के साथ राजी खुशी से रह रही थी। पुलिस ने दोनाें को गिरफ्तार कर उनका मेडिकल कराया। लड़की छह महीने की गर्भवती है। 
विज्ञापन


 बिलारी के चिड़िया भवन निवासी बॉबी पुत्र महिलाप सिंह, पंजाब में अपने ही गांव के एक परिवार के पड़ोस में रहता था। उसी परिवार की लड़की कंचन पुत्री दिनेश लाल से बॉबी को प्रेम हो गया। बॉबी और लड़की ने भागकर कोर्ट में शादी कर ली। दोनों शादी के बाद महाराष्ट्र के पालघर जिले में रहने लगे। अब शादी के आठ महीने बाद जब बॉबी अपने परिजनों से मिलने आया तो उसे पुलिस ने पीलीकोठी के पास पत्नी सहित गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लड़की के पिता ने लड़की के भागने के बाद सिविल लाइन थाने में बॉबी के खिलाफ नाबालिग लड़की को भगाने के मामले में मुकदमा दर्ज कराया था। बॉबी ने बताया कि वह इस उम्मीद से अपने गांव आ रहा था कि दोनों परिवारों में सुलह हो गई होगी और परिजनों ने उन्हें माफ कर दिया होगा। लेकन मुरादाबाद पहुंचते ही दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बॉबी ने बताया कि उसकी पत्नी छह महीने की गर्भवती है। वह जब भाग था तब जरूरी उनकी पत्नी नाबालिग थी लेकिन अब वह बालिग है और हमने कोई जुर्म नहीं किया है।


फर्जी आईडी बनाकर की थी शादी 
सिविल लाइन थाना पुलिस ने बताया कि लड़की ने फर्जी आईडी बनाकर शादी की थी। वहीं लड़के पर नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर भगाने का आरोप है। दोनों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed