फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   loot with retired bsnl employee

रिटायर्ड बीएसएनएल कर्मी का नोटों भरा बैग उड़ाया

Tue, 02 Jun 2015 06:21 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला मुरादाबाद
ब्यूरो/ अमर उजाला मुरादाबाद Updated Tue, 02 Jun 2015 06:21 PM IST
विज्ञापन
बैंक से रकम निकालकर बेटी के लिए जेवर खरीदने जा रहे सेवानिवृत्त बीएसएनएल कर्मी शिव शंकर सिंह का रुपयों भरा बैग सोमवार को दिनदहाड़े कपूर कंपनी से बदमाशों ने उड़ा दिया। रिटायर्ड बीएसएनएल कर्मी ने यहां पानी पीने के लिए बाइक रोकी थी। बाजार में जाकर देखा तो बैग गायब था। बैग में 75 हजार रुपये थे।
विज्ञापन



पीड़ित ने घंटों तक पुलिस के चक्कर लगाए लेकिन पुलिस ने घटना की एफआईआर दर्ज नहीं की है। मझोला थाना क्षेत्र में बुद्धि विहार सेक्टर दो निवासी शिव शंकर सिंह बीएसएनएल में सीनियर टेलीकॉम सुपरवाइजर थे। दो साल पहले सेवानिवृत्त होने के बाद से वह वकालत कर रहे हैं। शिवशंकर सिंह ने बताया कि उनकी बेटी की डिलीवरी होने वाली है। लिहाजा वह छोछक में देने के लिए जेवर और कपड़े खरीदने जा रहे थे।
विज्ञापन



उन्होंने सिंडिकेट बैंक से 75 हजार रुपये निकाले थे। बहन दौलत को साथ लेकर वह खरीददारी करने के लिए बाइक से बाजार जा रहे थे। बकौल शिव शंकर सिंह बैग उन्होंने बाइक पर टांग रखा था। सिविल लाइंस क्षेत्र में सुबह करीब 11 बजे कपूर कंपनी चौराहे पर वह पानी पीने के लिए रुके। मंदिर के पास उन्होंने और उनकी बहन ने पानी पिया। इसके बाद वे दोनों कोतवाली क्षेत्र स्थित टाउन हाल पर एक कपड़े की दुकान पर खरीददारी करने पहुंचे। तब उन्होंने देखा कि बाइक पर टंगा बैग गायब था।
विज्ञापन
विज्ञापन



शिव शंकर सिंह ने सिविल लाइंस और कोतवाली पुलिस को घटना की जानकारी दी। लेकिन कहीं भी सुनवाई नहीं हुई। परेशान होकर एसएसपी से भी शिकायत की। कहीं से कोई तवज्जो नहीं मिलने पर सीनियर सिटीजन मायूस होकर वापस घर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed