{"_id":"5722eff04f1c1b522ba92555","slug":"killed-innocent-abducted-in-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"कचहरी से अगवा मासूम को मार डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कचहरी से अगवा मासूम को मार डाला
ब्यूरो/अमर उजाला, डिलारी (मुरादाबाद)
Updated Fri, 29 Apr 2016 04:11 PM IST
विज्ञापन
murder
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुधवार दोपहर कचहरी से अगवा किए गए पांच साल के आदित्य राय की हत्या कर दी गई है। मासूम बच्चे की लाश गुरुवार सुबह डिलारी थाना क्षेत्र में उसी के गांव सैंजनी के जंगल में नलकूप बोरिंग के पास पड़ी मिली। मौका ए वारदात से महज दो सौ मीटर की दूरी पर बच्चे का घर है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला है कि बच्चे को मारपीट करने के बाद गला घोंटकर मारा गया है। जंगल में मासूम बच्चे की लाश मिलने से इलाके में दहशत का माहौल है। जिस तरह कचहरी से उठाकर बच्चे को उसके गांव के पास ले जाकर मारा गया है उससे पुलिस को आशंका है कि कातिल गांव और परिवार में ही छुपा है।
डिलारी थाना क्षेत्र के गांव सैंजनी निवासी दलवीर सिंह की बेटी आंचल ने गांव के ही शादीशुदा युवक राजकुमार (40) पुत्र नरायन सिंह से करीब छह साल पहले लव मैरिज की थी। करीब एक साल पहले राजकुमार की पहली पत्नी मिथलेश की गला घोंटकर हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन
जिसमें राजकुमार और उसकी दूसरी पत्नी आंचल को पुलिस ने जेल भेजा था। आंचल जमानत पर है जबकि उसका पति राजकुमार अभी भी जेल में है। बुधवार को राजकुमार की कोर्ट में पेशी थी। आंचल उससे मिलने के लिए पांच साल के बेटे आदित्य राय के साथ कचहरी आई थी।
बुधवार दोपहर लॉकअप में बंद पति के कहने पर आंचल ने अपने बेटे आदित्य को सेशन हवालात के बाहर छोड़ दिया था और खुद पति के लिए कुछ सामान लेने और कागजों की फोटो स्टेट कराने कचहरी के सामने स्थित दुकान पर चली गई थी।
कुछ देर बाद आंचल वापस आई तो बेटा गायब था। उसने पूरी कचहरी छान डाली। लेकिन बेटे का सुराग नहीं लगा। इसके बाद आंचल ने बुधवार शाम सिविल लाइंस थाने में बेटे के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज करा दी थी।
पुलिस ने अभी ठीक से आदित्य को खोजना भी शुरू नहीं किया था कि गुरुवार सुबह डिलारी में सैंजनी गांव के पास जंगल में बोरिंग के पास आदित्य की लाश पड़ी मिली। पास में स्थित ईंट भट्टे पर काम करने वाले लोगों ने लाश पड़ी देखी तो पुलिस को खबर दी। बच्चे की लाश मिलने के बाद से परिजनों में कोहराम मचा है।