फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   JCB on disputed land, tention

कब्रिस्तान में चलाई जेसीबी, भड़के ग्रामीणों का हंगामा

Wed, 05 Oct 2016 02:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Wed, 05 Oct 2016 02:24 AM IST
विज्ञापन
JCB on disputed land, tention
समतलीकरण करती जेसीबी - फोटो : अमर उजाला
मॉडल राजकीय कन्या इंटर कॉलेज की चयनित भूमि को समतल करने के दौरान कब्रिस्तान में जेसीबी चलाने पर दूसरे दिन भी छजलैट के गांव रसूलपुर चौंहरा में जबरदस्त हंगामा रहा। जहां समतलीकरण का कार्य किया गया वहां पर मिट्टी में मिले कफन व दफन किए गए शवों के अवशेष देखकर ग्रामीण भड़क उठे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कॉलेज बने या न बने वह कब्रों की बेहुरमती नहीं होने देंगे। फिलहाल समतलीकरण का कार्य रुकवा दिया गया है। शांति व्यवस्था को गांव में पुलिस तैनात की गई है। शासन ने छजलैट के गांव रसलूपुर चौंहरा में मॉडल राजकीय कन्या इंटर कॉलेज बनाए जाने की स्वीकृति क्षेत्रीय विधायक अनीसुर्रहमान की मांग पर की थी।
विज्ञापन


प्रक्रिया पूरी होने के साथ धन भी आवंटित हो गया। गांव में करीब 50 बीघा बंजर जमीन है। इसमें से कॉलेज के लिए भूमि का प्रस्ताव ग्राम पंचायत के द्वारा कर दिया गया था। भवन निर्माण कराने वाली संस्था के द्वारा कई दिन से समतलीकरण का कार्य कराया जा रहा था। सोमवार की शाम गांव वालों को पता लगा कि कब्रिस्तान में भी जेसीबी चला दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे ले ग्रामीणों ने आधी रात तक हंगामा किया था। पुलिस ने कार्य को रुकवा दिया था। मंगलवार की सुबह जब ग्रामीणों ने जगह-जगह कफन और कब्रों से निकले अवशेष फैले देखे तो वह भड़क गए। तमाम महिला पुरूष एकत्र हो गए। छजलैट, कांठ थानों के साथ भारी पुलिस फोर्स पहुंच गया।


हंगामा बढ़ने पर तहसीलदार शर्मानंद यादव ने पहुंचकर निरीक्षण किया। एसडीएम विजय कुमार, सीओ ठाकुरद्वारा ओपी आर्य भी पहुंचे। इन्होंने ग्रामीणों को समझाकर शांत किया। कॉलेज के लिए भूमि की व्यवस्था कराने के साथ ही कब्रिस्तान को भू रिकार्ड में दर्ज कराने का आश्वासन दिया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed