फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Impotent husband was raped his wife to friends

नपुंसक पति ने दोस्तों सेे कराया पत्नी का बलात्कार

Tue, 26 Jul 2016 11:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Tue, 26 Jul 2016 11:50 AM IST
विज्ञापन
Impotent husband was raped his  wife to friends
अपराध - फोटो : demo
  भगतपुर थानाक्षेत्र के एक गांव में नपंसुक पति की घिनौनी करतूत सामने आई है। उसने बच्चे की चाह में अपने दो दोस्तों से पत्नी का बलात्कार कराया है। पत्नी ने इसका विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की और घर से निकालने की धमकी दी।
विज्ञापन


पीड़ित महिला अपने मायके पहुंची और उसने अपनी बीती सुनाई। तब मायके वाले उसे लेकर पुलिस अधिकारी के पास पहुंचे और घटना की जानकारी दी। महिला थाने में आरोपी पति और उसके दोस्तों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।  
विज्ञापन


भगतपुर थानाक्षेत्र के एक गांव में रहने वाली पीड़ित महिला ने बताया कि उसका विवाह तीन अक्टुबर  2015 को दूसरे गांव में रहने वाले युवक के साथ हुआ था। शादी के बाद वह ससुराल पहुंची तो पता चला कि उसका पति नपंसुक है। लेकिन पति ने उससे कहा कि वह इलाज करा रहा है। जल्द ही ठीक हो जाएगा। उसने उस पर दबाव बनाया है कि वह किसी से ये बात नहीं बताए। वरना उसकी बदनामी हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई माह तक महिला ने किसी को किसी कुछ नहीं बताया। लेकिन पिछले कुछ समय से पति उस पर दबाव बना रहा था कि वह उसके दोस्तों के साथ शारीरिक संबंध बनाए। अगर बच्चा नहीं हुआ तो लोग तरह तरह की बातें करेंगे। लेकिन पीड़ित महिला ने उसकी शर्त मांगने से इंकार कर दिया।

महिला ने आरोप लगाया है कि दस जुलाई 2016 को दोपहर बारह बजे पति अपने दो दोस्त को लेकर घर में आया। उसने महिला से कहा कि वह उनके साथ शारीरिक संबंध बनाए।

महिला ने विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। इसके बाद आरोपियों ने तमंचा दिखाकर उसे धमकाया और बलात्कार किया। इसके बाद आरोपी चले गए। अगले दिन महिला अपने मायके पहुंची और मायके वालों को आपबीती सुनाई।


पीड़ित महिला ने महिला थाने में पति और उसके दो दोस्तों के खिलाफ मारपीट करना, जान से मारने की धमकी देना व गैंगरेप की धाराओं में केस दर्ज करा दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed