{"_id":"5a4fdb9f4f1c1bd2178b53cf","slug":"ib-will-do-verification-new-face","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में नए चेहरों का वेरिफिकेशन करेगी आईबी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शहर में नए चेहरों का वेरिफिकेशन करेगी आईबी
मुरादाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jan 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
आईबी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मंडल में आईएसआई की गतिविधियों को ट्रेस करने के संबंध में शुक्रवार को आईबी व पुलिस - प्रशासनिक अफसरों एक उच्च स्तरीय बैठक हुई। सूत्रों के मुताबिक इस बैठक में मंडल में आईएसआई के एजेंट्स को ट्रेस करने पर मंथन हुआ। संदेह घेरे में आए कुछ नए चेहरों का आईबी सत्यापन करेगी।
इस बीच ट्रांसपोर्ट नगर में डेरा डाले 21 कश्मीरियों का सत्यापन हो गया है। बाकी की जांच अभी जारी है।मुरादाबाद में हुई इस बैठक में खास तौर पर बाहरी लोगों की निगरानी पर जोर दिया गया। सूत्रों का कहना है कि आईबी उन संदिग्धों की जांच करेगी जो हाल फिलहाल में ही मंडल में आए हैं।
इनकी छानबीन कर इनके मूल पतों को तस्दीक किया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक ऐसे करीब एक दर्जन युवकों को चिन्हित किया गया है। इनमें से अधिकांश संभल और अमरोहा के हैं। हाल ही में यह लोग यहां आए हैं। अब से पहले यह कहां थे। इनका अतीत क्या है इस बारे में आईबी छानबीन करेगी।
विज्ञापन
इस बीच आईबी ने ट्रांसपोर्ट नगर में डेरा डाले हुए कश्मीरियों का सत्यापन शुरू कर दिया है। 21 कश्मीरियों का अभी तक सत्यापन हुआ। सूत्रों के मुताबिक इनके द्वारा बताए गए नाम - पते सही मिले हैं।