{"_id":"001df0d88071f2076ea5b2775c66b297","slug":"husband-forced-to-wife-for-prostitution-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देह व्यापार के लिए मजबूर करता है पति","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
देह व्यापार के लिए मजबूर करता है पति
ब्यूरो/ मुरादाबाद अमर उजाला
Updated Mon, 01 Jun 2015 06:42 PM IST
विज्ञापन
गलशहीद थाना क्षेत्र में असालतपुरा भूड़ा चौराहा निवासी एक पीतल मजदूर पर
विज्ञापन
उसकी पत्नी ने जबरन देह व्यापार के लिए मजबूर करने के आरोप लगाए हैं। महिला
ने गलशहीद थाने में पति समेत पांच लोगों के खिलाफ इस बाबत एफआईआर दर्ज
कराई है। महिला का आरोप है कि उसका पति कोई काम धंधा नहीं करता।
घर चलाने के लिए उसे देह व्यापार करने के लिए मजबूर करता है और इंकार करने पर उसकी बेरहमी से पिटाई की जाती है। महिला की शिकायत पर गलशहीद पुलिस ने उसके पति पीतल मजदूर फईम पुत्र मामा, सास शाहीदा, जेठ अनीस, रहीस व राबिया के खिलाफ केस दर्ज किया है।
पुलिस ने आरोपियों पर महिला के साथ मारपीट करने, जान से मारने की धमकी देने, उत्पीड़न करने और वेश्यावृत्ति के लिए उकसाने के चार्ज लगाए हैं। दरअसल पीतल मजदूर की यह दूसरी शादी है। पुलिस के मुताबिक शादी के बाद से ही फईम अपनी दूसरी बीवी को लेकर हरथला में रहने लगा था। वहीं उसने अपनी बीवी को वेश्यावृत्ति के लिए मजबूर किया। महिला की भी यह दूसरी शादी है।