फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Guard dismissed for doing obscene act with woman in train DRM took cognizance of tweet

मुरादाबाद: ट्रेन में महिला से अश्लील हरकत करने का आरोपी गार्ड बर्खास्त, ट्वीट का डीआरएम ने लिया संज्ञान

Fri, 01 Apr 2022 09:40 PM IST
प्रशांत कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद। 
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद।  Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 01 Apr 2022 09:40 PM IST
सार

जांच में पाया गया कि आरोपी गार्ड मुरादाबाद में तैनात है। उसका रिकॉर्ड चेक किया गया तो पता चला कि आरोपी 16 मार्च 2022 से ड्यूटी से अनुपस्थित चल रहा है।

विज्ञापन
Guard dismissed for doing obscene act with woman in train DRM took cognizance of tweet
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ट्रेन में महिला से अश्लील हरकतें करने वाले गार्ड को रेलवे प्रशासन ने सेवा से बर्खास्त कर दिया है। आरोपी गार्ड मुरादाबाद रेल मंडल में तैनात था और नजीबाबाद का रहने वाला है। गार्ड की शिकायत करते हुए दो दिन पहले एक यात्री ने डीआरएम को ट्वीट किया था। ट्वीट किए गए वीडियो में गार्ड महिला से अश्लील हरकतें करता नजर आ रहा है।

विज्ञापन


वीडियो ट्रेन के गार्ड केबिन की है और घटना के समय आरोपी यूनिफॉर्म में था। ट्वीट करने वाले व्यक्ति ने गार्ड के खिलाफ कार्रवाई न होने पर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री से शिकायत करने की चेतावनी भी दी। इस पर डीआरएम अजय नंदन ने संज्ञान लिया। जांच में पाया गया कि आरोपी गार्ड मुरादाबाद में ही तैनात है। उसका रिकॉर्ड चेक किया गया तो पता चला कि आरोपी 16 मार्च 2022 से ड्यूटी से अनुपस्थित चल रहा है। गार्ड रेलवे के परिचालन विभाग से संबद्ध होते हैं। इस पर डीआरएम ने फौरन सीनियर डीओएम (वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक) को कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसके बाद गार्ड को रेल सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक वीडियो में दिख रही महिला गार्ड की रिश्तेदार बताई जा रही है। हालांकि मामले की गंभीरता को समझते हुए रेलवे प्रशासन ने आरोपी गार्ड का नाम सार्वजनिक नहीं किया है। सीनियर डीसीएम सुधीर सिंह ने गार्ड के बर्खास्त होने की पुष्टि की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed