फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   girl murdered in kalyanpur village

कल्याणपुर गांव में किशोरी की हत्या

Sun, 31 Jan 2016 08:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला मुरादाबाद Updated Sun, 31 Jan 2016 08:57 PM IST
विज्ञापन
girl murdered in kalyanpur village
कटघर थानाक्षेत्र के कल्याणपुर गांव में एक किशोरी की हत्या कर दी गई। उसकी लाश घेर में पड़ी मिली है। घटना के समय किशोरी पशुओं को चारा डालने गई थी। उसके भाई ने पड़ोसी युवक पर गला घोंटने का आरोप लगाया है। उसका दावा है कि जब वह घेर में पहुंचा तो आरोपी उसे देखकर फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भिजवा दिया। जबकि घटना के बाद से आरोपी गायब।
विज्ञापन




आशंका जताई जा रही है कि कहीं युवक के साथ भी तो कई अनहोनी तो नहीं हो गई। कल्याणपुर निवासी शंकर लाल दिल्ली में पीतल गलाई का कार्य करते हैं। शनिवार को शंकर लाल अपनी पत्नी क्रांति के साथ उसके मायके बिलारी के गांव विजयपुर नगलिया गए थे। जबकि बड़ा बेटा मनोज दिल्ली में ही काम करता है। घर में शंकर लाल की छोटी बेटी गीता और छोटा बेटा विशाल मौजूद थे। बड़ी सरोज की शादी हो चुकी है। वह अपनी ससुराल में मौजूद थी।
विज्ञापन




परिवार के लोगों ने बताया कि शनिवार दोपहर बाद गीता पशुओं को चारा डालने के लिए घेर में गई थी। वह काफी देर तक वापस नहीं लौटी। इसके बाद विशाल उसे देखने के लिए घेर में पहुंचा। विशाल ने बताया है कि पड़ोस में रहने वाला अजय सिंह पुत्र चांदी लाल वहां मौजूद था और गीता का गला घोंट रहा था। विशाल के शोर मचाने पर अजय मौके से फरार हो गया। शोर शराबा होने पर आस पड़ोस के लोग भी जुट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन




खबर मिलने पर पिता शंकर और चाचा जीवन लाल भी घर आ गए। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। खबर मिलने पर इंस्पेक्टर कटघर संजय गोयल और सीओ यशवीर सिंह भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने मौका मुआयना किया और लोगों से पूछताछ की गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भिजवा दिया। पुलिस ने अजय के परिवार के दो लोगों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस युवक की तलाश में जुटी है।  


 
किशोरी का परिवार भी शक के घेरे में
पुलिस की जांच में सामने आया है कि  गीता और अजय के बीच प्रेम संबंध थे। दोनों शादी करना चाहते थे। लेकिन गीता के परिजन इससे खफा थे। घटनास्थल और पुलिस की अब तक की जांच में किशोरी का परिवार भी शक के घेर में है। घटना दोपहर साढ़े तीन बजे की है। लेकिन पुलिस को सूचना आठ बजे दी गई।



इसके अलावा इस घटना के इकलौते चश्मदीद गवाह के बयान से भी मामला उलझ रहा है। जिस युवक पर हत्या करने का आरोप लगाया जा रहा है। वह घटना के बाद से गायब है। पुलिस के होश इस लिए भी उड़े हुए हैं कि कहीं युवक के साथ भी तो कोई घटना नहीं हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed