फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Girl dies after consuming poison in Dilari police station area of Moradabad in UP, father accuses in-laws of murder

यूपी: युवती की जहर खाने से मौत, एक साल पहले हुआ था प्रेम विवाह, पिता ने लगाया हत्या का आरोप

Sat, 20 Nov 2021 06:16 PM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 20 Nov 2021 06:16 PM IST
सार

युवती के पिता का आरोप है कि नदीम दहेज के लिए उनकी बेटी को लगातार परेशान कर रहा था। उन्होंने नदीम और उसके परिजनों पर बेटी को जहर देकर मारने का आरोप भी लगाया है। डिलारी थाना प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Girl dies after consuming poison in Dilari police station area of Moradabad in UP, father accuses in-laws of murder
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

यूपी में मुरादाबाद के डिलारी थानाक्षेत्र में एक युवती की जहर खाने से मौत का मामला सामने आया है। मृतका के मायके वालों का आरोप है कि ससुराल वालों ने उनकी बेटी की हत्या की है। उसने एक साल पहले प्रेम विवाह किया था।

विज्ञापन


सूचना मिलने पर मायके वाले मौके पर पहुंचे और दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस के मुताबिक, रामपुर जनपद के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के अलीनगर जुनूबी निवासी 24 वर्षीय नूरफ्शा ने एक साल पहले अपने ही गांव के नदीम के साथ प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद नदीम अपनी पत्नी को लेकर डिलारी थाना क्षेत्र के चटकाली गांव में अपने मामा के घर रह रहा था। नदीम दिल्ली में कारपेंटर का काम करता है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि दस दिन पहले नदीम अपने अपने पैतृक गांव अलीनगर जुनूबी गया था। शुक्रवार सुबह नदीम की पत्नी ने किसी बात को लेकर जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर नदीम ने उसे कांठ रोड स्थित विवेकानंद अस्पताल में भर्ती कराया। जानकारी पाकर शनिवार सुबह युवती की उपचार के दौरान मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed