फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   father killed daughter on houner killing

प्रेम विवाह पर पिता ने बेटी को गोलियों से भूना

Fri, 21 Apr 2017 02:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Fri, 21 Apr 2017 02:47 AM IST
father killed daughter on houner killing
houner killing
डिलारी के सलेम सराय में बुधवार आधी रात मोबाइल शॉप संचालक की पत्नी की घर में घुसकर नृशंस हत्या कर दी गई। हमलावरों ने महिला को तीन गोलियां मारीं और फिर चाकू से छह बार पेट पर वार किया। युवती ने दो साल पहले गांव के ही दूसरी बिरादरी के तलाकशुदा युवक से कोर्ट मैरिज की थी।


इसे लेकर युवती के घर वाले खफा थे। मोबाइल शॉप संचालक ने ससुर समेत पांच अज्ञात पर पत्नी की हत्या का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। डिलारी के गांव सलेम सराय में यह घटना बुधवार को रात करीब एक बजे की है। मोबाइल शॉप संचालक नरेंद्र कुमार का कहना है कि उनके घर में दरवाजा नहीं लगा है।


रात को वह पत्नी प्रीति (24) बेटे सम्राट (सवा माह) के साथ घर में सो रहे थे। पत्नी - बच्चे के साथ बरामदे में सो रही थी। रात करीब एक बजे छह नकाबपोश हथियारबंद बदमाश घर में घुसे। जिससे परिजनों की नींद खुल गई। नरेंद्र के मुताबिक घर में घुसते ही बदमाशों ने बरामदे में सो रही प्रीति पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन


फायरिंग से घबराया नरेंद्र जान बचाने के लिए बडे़ भाई विजयपाल के घर भाग गया। इस दौरान हत्यारों ने प्रीति को तीन गोलियां मारी दीं। इसके बावजूद सांसे चलता देख बदमाशों ने उसके पेट पर छह बार चाकू से वार किया।

नरेंद्र के मुताबिक वह अपने भाई और ग्रामीणों के  साथ मौके पर पहुंचा तो बदमाशों ने धमकी दी कि किसी ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो वह उसे भी मार देंगे। नरेंद्र का दावा है कि इस दौरान एक बदमाश के मुंह से अचानक कपड़ुा खुला तो शक्ल देखकर वह हैरान रह गया।

बकौल नरेंद्र नकाबपोश बदमाश कोई और नहीं बल्कि खुद प्रीति के पिता चंद्रपाल थे। प्रीति की हत्या के बाद आरोपी हथियार लहराते हुए घर से भाग गए। घटना की सूचना ग्रामीणों ने कंट्रोल रूम में दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलासा हुआ है कि महिला के पेट, सीने और पसली में तीन गोलियां मारी गई थीं। जिनमें से दो गोलियां 12 बोर की तो तीसरी गोली 315 बोर की थी। पेट में छह बार चाकू से वार भी किया गया था।


एसएसपी मनोज तिवारी ने बताया कि नरेंद्र ने प्रीति के पिता चंद्रपाल और पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही वारदात का खुलासा कर दिया जाएगा।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed