{"_id":"58bc79994f1c1b056de7edaf","slug":"fake-currency-business-on-process-without-any-resources","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकली नोट: न कागज न तार, फिर भी चल रहा ‘कारोबार’","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नकली नोट: न कागज न तार, फिर भी चल रहा ‘कारोबार’
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
Updated Mon, 06 Mar 2017 02:27 AM IST
विज्ञापन
फर्जी करेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नकली नोटों के तस्करों को नोटों की छपाई के लिए असली नोट में यूज किया जाने वाला विशेष श्रेणी का कागज नहीं मिल रहा है। आरोपियों के पास नोटों में इस्तेमाल होने वाला तार भी नहीं है। इस वजह से वह असली नोटों को स्कैन कर नकली नोट तैयार कर रहे हैं। असली नोटों की फोटोकॉपी को ही वह मार्केट में धड़ल्ले से चला रहे हैं।
तस्कर फैसल को गिरफ्तार करने वाले गाजियाबाद पुलिस की टीम को लीड कर रहे एसआई माहिर ने बताया कि आरोपियों से बरामद नकली नोटाें में तार नहीं लगे हैं। आरोपियों से दो दो हजार के 65 नोट (एक लाख तीस हजार) बरामद हुए हैं।
यह नोट असली नोटों की फोटोकॉपी है, जिन्हें स्कैन कर साधारण कागज पर ही तैयार किया गया है। फैसल ने बताया कि जाकिर को यह नकली नोट नेपाल का गैंग मुहैया कराता था। इसके बाद वह लोग इन नोटों को टुकड़ों में मार्केट में चला देते थे।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि नकली नोटों की पहचान करना बहुत आसान है। इस नोट को हाथ में आने पर जरा सा गौर करने पर ही पता चल जाएगा कि नोट में तार नहीं है, इसके अलावा नोट का कागज भी साधारण कागज की तरह है जो नकली नोट की पोल खोल देता है।