{"_id":"5a299e4b4f1c1baf678c056f","slug":"dusri-shadi-ke-liye-pati-ne-ki-thee-ruma-ki-hatya","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरी शादी के लिए पति ने की थी रूमा की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दूसरी शादी के लिए पति ने की थी रूमा की हत्या
मुरादाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 08 Dec 2017 01:32 AM IST
विज्ञापन
crime scene
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रूमा हत्याकांड को पति ने ही अंजाम दिया था। गुरुवार को खुलासा करते हुए कटघर पुलिस ने बताया कि पति ने दूसरी शादी करने के लिए ममेरे भाई संग मिलकर हाईवे पर दुपट्टे से गला घोंटकर पत्नी की हत्या कर दी थी। इसके बाद शव को गांगन नदी में फेंककर आरोपी भाग गए थे। आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। दूसरे की तलाश जारी है।
सीओ कटघर सुदेश गुप्ता के मुताबिक पकड़ा गया आरोपी विनोद अमरोहा के आदमपुर का रहने वाला था। वह वर्तमान में बसंत विहार थाना गजरौला में रहता था। मोबाइल रिपेयरिंग का काम करता है। बताया कि, विनोद ने कांकरठेर निवासी रूमा से प्रेम विवाह किया था। वह अब दूसरी युवती से शादी करना चाहता था।
रूमा इसके खिलाफ थी, इस वजह से आरोपी ने अपने ममेरे भाई अरुण निवासी कांकरठेर के साथ मिलकर पत्नी की हत्या की योजना बनाई। वह 26 नवंबर की रात को पत्नी को मुरादाबाद में दावत के बहाने बाइक पर बैठाकर अरुण के साथ अमरोहा से कटघर थानाक्षेत्र पहुंचा।
विज्ञापन
गांगन नदी के पास बाइक रोकी और हाईवे किनारे रूमा की दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को दोनों आरोपियों ने गांगन नदी में फेंक दिया था। आरोपियों की योजना थी कि नदी में शव फेंके जाने पर दूसरे जिले का मामला होेने के कारण पुलिस शिनाख्त नहीं कर पाएगी और वह बच जाएंगे।
हालांकि, ग्रामीणों ने जब शव को गांगन नदी में देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव के बारे में आसपास के जनपदों में भी सूचना भिजवाई। रूमा के पड़ोस में रहने वाले पुलिसकर्मी की मदद से शव की पहचान हुई। परिजनों ने रूमा के पति पर हत्या का आरोप लगाकर कटघर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
सर्विलांस की मदद से आरोपी को बृहस्पतिवार सुबह काशीपुर तिराहे सेे गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक भी बरामद कर ली गई है। आरोपी अरुण भागा हुआ है, उसकी तलाश जारी है।
सीसीटीवी में बाइक पर रूमा को लाते हुए कैद हुए आरोपीपुलिस का दावा है कि आरोपियों की तलाश में हाईवे पर टोल टैक्स के पास लगे सीसीटीवी कैमराें की फुटेज भी खंगाली गई थी। सीसीटीवी फुटेज में दोनों आरोपी रूमा को बाइक पर बैठाकर लाते दिखाई दिए हैं।
पकड़े जाने पर आरोपी ने अपनी एक महिला रिश्तेदार की भी वारदात में शामिल होने की जानकारी दी, लेकिन पुलिस का दावा है कि वह झूठ बोल रहा था। महिला से आरोपी का रुपयों लेनदेन को लेकर विवाद है, इसलिए वह महिला को फंसाना चाहता था।