{"_id":"5849bd334f1c1be15944a847","slug":"dispute-between-tahsildar-and-doctor","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले दिखाया रौब फिर जोड़े हाथ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पहले दिखाया रौब फिर जोड़े हाथ
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुरादाबाद
Updated Fri, 09 Dec 2016 02:22 AM IST
विज्ञापन
तहसीलदार और डाक्टर में विवाद
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मजिस्ट्रेट को देखकर कुर्सी से खड़े क्यों नहीं हुए, तुझे घसीटते हुए ले जाऊंगा, समझाता क्या है। अभी आफिस पहुंचकर तेरे खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाता हूं। कुछ अंदाज में जिला अस्पताल के कंट्रोल रूम पहुंचे तहसीलदार संजय कुमार ने डा. यशवंत सिंह को प्रशासन का रौब दिखाया। लेकिन बाद में पहुंच डाक्टरों के रुख को देखकर वह बैकफुट पर आ गए। गलती का एहसास होने पर माफी मांगने लगे। एक बार नहीं कई डाक्टरों से बोले गलती हो गई।
डाक्टरों और अधिकारियों में हुई तू-तू मैं-मैं
मुरादाबाद। बढ़ते विवाद और डाक्टरों के गुस्से को देखते हुए एसडीएम सिटी, सिटी मजिस्ट्रेट और एसडीएम सदर मौके पर पहुंचे गए। एसआईसी के कमरे में डाक्टरों और प्रशासन के अधिकारियों के बीच वार्ता चल रही थी। इस बीच एसडीएम सदर ने डाक्टरों पर पैसे लेने का आरोप लगा दिया है। जिसपर डाक्टर फिर भड़क गए। प्रशासन के अधिकारियों पर खरीखोटी सुनाने लगे। डाक्टरों और अधिकारियों में तू-तू मैं-मैं शुरू हो गई। दोनों ओर से आरोप प्रत्यारोप लगाए। लेकिन एडीएम सिटी एके श्रीवास्तव ने पहल कर मामला शांत करा दिया।
तैयार हो गए सामूहिक इस्तीफा देने को
मुरादाबाद। एसडीएम सदर के बयान पर डाक्टर इतने आक्रोशित हो गए कि वार्ता छोड़कर एसआईसी के कमरे से बाहर आ गए। इसके बाद तहसीलदार के खिलाफ कार्रवाई की जिद पर अड़ गए। यहीं नहीं डाक्टरों ने सामूहिक इस्तीफा देने को भी तैयार हो गए। डाक्टरों का गुस्सा देख अधिकारी भी सकते में आ गए।
विज्ञापन
हफ्तेभर में दुर्व्यवहार की दूसरी घटना
मुरादाबाद। जिला अस्पताल की इमरजेंसी में डाक्टरों के साथ दुर्व्यवहार की हफ्तेभर में ये दूसरी घटना है। इसके पूर्व तीस नवंबर की आधी रात मरीज की मौत पर इमरजेंसी में तैनात ईएमओ डा. पवन कुमार के साथ मारपीट की गई। इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर भी दी गई है। बाद में इमरजेंसी में एसआई और सिपाही ड्यूटी लगा दी गई। लेकिन दो दिन बाद पुरानी व्यवस्था हो गई। वहीं गुरुवार को डा. यशवंत सिंह के साथ तहसीलदार ने बदसलूकी की।