फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   delhi se aaya E kachara

दिल्ली से आया ई-कचरा जब्त

Fri, 10 Nov 2017 07:48 PM IST
मुरादाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 10 Nov 2017 07:48 PM IST
विज्ञापन
delhi se aaya E kachara
ई कचरा - फोटो : अमर उजाला
एक तरफ  प्रदूषण की वजह से जनपदवासियों का जीना मुहाल हो रहा है तो दूसरी तरफ धंधेबाज अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। शहर की आबोहवा में जहर घोलने के लिए दिल्ली से लाया गया ई-कचरे से भरा एक ट्रक भोजपुर पुलिस ने जब्त किया है। एक आरोपी को भी मौके से गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन


एसओ भोजपुर केके तिवारी ने बताया कि बुधवार को पुलिस को सूचना मिली कि कुछ लोग ई-कचरा लाकर उसे रामगंगा नदी किनारे जलाने के लिए ले जा रहे हैं। इस सूचना पर पुलिस की टीम को चेकिंग के लिए लगाया गया। देवीपुरा मोड़ पर आरोपियों में से एक को ट्रक में ई-कचरा ले जाते वक्त पकड़ लिया गया।
विज्ञापन


ट्रक की चेकिंग की गई तो उसके अंदर 150 बोरी ई-कचरा बरामद किया गया है। पकड़ा गया आरोपी वाजिद अली निवासी काजीपुरा थाना डिलारी है। आरोपी का दूसरा साथी मेंहदी हसन निवासी बस्ती बगिया थाना भोजपुर है, उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी ने बताया कि वह दिल्ली से ई-कचरा को लेकर अपने साथी के साथ आ रहा था। ई-कचरा जलाकर वह उसके अंदर से मिलने वाली धातु को बेचकर आर्थिक लाभ कमाना चाहता है। आरोपी की मानें तो इस तरह का धंधा करने वाले कई अन्य लोग शहर में सक्रिय हैं।


खुली हाईवे पर चेकिंग की पोल
दिल्ली से आरोपी ई-कचरा लेकर शहर के अंदर आ गए लेकिन दिल्ली से लेकर मुरादाबाद तक हाईवे पर चेकिंग की पोल खुल गई है। आरोपी ने पुलिस हिरासत में बताया कि दिल्ली ही नहीं बल्कि नोएडा, गाजियाबाद सहित एनसीआर में अलग अलग जगहों से भी ई-कचरा शहर के अंदर लाया जाता है।

मुरादाबाद में ई-कचरा रामगंगा नदी किनारे जलाया जाता है, इसके अलावा कुछ लोग काशीपुर में ई-कचरे को जलाने के लिए ले जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed