{"_id":"57e442b74f1c1b4c4da82662","slug":"delhi-crime-branch-need-affak-s-lady-agents","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली क्राइम ब्रांच को आफाक की महिला एजेंटाें की तलाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दिल्ली क्राइम ब्रांच को आफाक की महिला एजेंटाें की तलाश
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
Updated Fri, 23 Sep 2016 02:15 AM IST
विज्ञापन
जीबी रोड से पकड़े गए आफाक और उसकी पत्नी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में जीबी रोड पर कोठे चलाने वाला आफाक का मुरादाबाद से कनेक्शन निकला है। यहां मझोला के कांशीराम नगर में आफाक की दो महिला एजेंटों के छिपे होने की जानकारी दिल्ली क्राइम ब्रांच को मिली है।
सूत्रों का दावा कि दिल्ली पुलिस स्थानीय पुलिस से संपर्क कर इन्हें पकड़ने को जाल बिछा रही है। ये दोनों महिलाएं पहले भी मुरादाबाद की युवतियों और महिलाओं को आफाक के कोठे तक पहुंचा चुकी हैं। लेकिन ऊंची पहुंच और आफाक के रसूख के बल पर ये महिला एजेंट पुलिस को चकमा देती रहीं।
करीब एक साल पहले मझोला पुलिस ने एक गिरोह पकड़ा था। ये गिरोह युवतियों और महिलाओं को नौकरी दिलाने और उनकी अच्छे घरों में शादी कराने का झांसा देकर अपने जाल में फांस कर उनका दिल्ली में सौदा कर देता था। पुलिस ने इन गिरोह के चंगुल से एक युवती को भी बरामद किया था।
विज्ञापन
ये पीड़ित युवती कांशीराम नगर में रहकर परीक्षा की तैयारी कर रही थी। युवती की आर्थिक हालत ठीक नहीं थी। लिहाजा युवती इनके जाल में फंस गई। लेकिन पुलिस ने इस घटना का अधूरा खुलासा किया। पुलिस ने दो तस्कर और एक महिला को गिरफ्तार तो किया था।
लेकिन खरीदने वाले और बेचने वालों के नामों के खुलासे नहीं किए थे। पुलिस ने दावा किया था कि जल्द ही बाकी आरोपियों को भी खोज लिया जाएगा। लेकिन पुलिस ने किसी के नाम खुलासा नहीं किया। अब दिल्ली क्राइम ब्रांच ने खुलासा किया तो सामने आया कि एक साल पहले जिस युवती को मझोला पुलिस ने दिल्ली चांदनी चौक बरामद किया था।
उसका आफाक के कोठे पर पहुंचाने का सौदा किया गया था। आफाक के संपर्क में रहने वाली कांशीराम नगर की महिलाओं ने उसे दिल्ली भिजवाया था। सूत्रों की माने तो खुलासे के चंद दिन बाद ही ये दोनों महिलाएं पकड़ी गई थी। लेकिन आफाक के दबाव में इन्हें छोड़ दिया गया था। अब दिल्ली क्राइम इन दोनों महिलाओं की घेराबंदी में जुटी है।