{"_id":"570037f04f1c1bb802f001a0","slug":"dead-body-hanging-in-under-construction-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्माणाधीन मकान में लटकी मिली ठेकेदार की लाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
निर्माणाधीन मकान में लटकी मिली ठेकेदार की लाश
ब्यूरो/अमर उजाला, मुरादाबाद
Updated Sun, 03 Apr 2016 03:11 AM IST
विज्ञापन
फांसी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मझोला थानाक्षेत्र के कुंदनपुर में शनिवार दोपहर एक अधिवक्ता के निर्माणाधीन मकान में ठेकेदार की लाश लटकी मिलने से सनसनी फैल गई। लंच के बाद मजदूर मकान में पहुंचे तो घटना की जानकारी हो पाई। ठेकेदार की लाश रस्सी और अंगोछे से जाल से लटकी हुई थी।
सूचना मिलने पर ठेकेदार के परिजन और रिश्तेदार भी आ गए। ठेकेदार की पत्नी ने मकान मालिक पर हत्या का आरोप लगाया है। उसने बताया कि अधिवक्ता ने मेरे पति से पचास हजार रुपये उधार लिए थे, जबकि पचास हजार रुपये मकान निर्माण कराने के हो गए थे। शनिवार को अधिवक्ता को एक लाख रुपये देने थे।
लेकिन अधिवक्ता ने उनकी हत्या कर लाश को लटका दिया। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर लिया है। मूलरूप से अमरोहा के पंजी सराय निवासी रोहताश सिंह सैनी पुत्र गिरधारी लाल करीब आठ साल से मझोला के कुंदनपुर में रह रहे थे। परिवार में पत्नी ममता और चार बच्चे अनीता, सुनील, रोहित और ज्योति हैं।
विज्ञापन
रोहताश राज मिस्त्री थे और वह ठेके पर मकान लेकर निर्माण करते थे। पत्नी ममता ने बताया कि करीब दो साल से उसके पति कुंदनपुर में सैंधरीपुर बटुआ निवासी अधिवक्ता सुरेश चौधरी का मकान बना रहे थे। रोहताश सिंह सुबह से ही मकान में मजदूरों से काम करा रहे थे। लेकिन दोपहर में उन्होंने मजदूरों को लंच के लिए भेज दिया।
जबकि वह मकान में ही रुक गया। लंच के बाद मजदूर किशन वापस पहुंचा तो ठेकेदार जाल से नीचे लटका हुआ था। किशन के शोर मचाने पर आस पड़ोस के लोग आ गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। मझोला के इंस्पेक्टर राजेश द्विवेदी ने बताया कि पत्नी ने सुरेश चौधर के लिए खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया है।