फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   CRPF examination will cancel

रद्द हो सकती है सीआरपीएफ हवलदार भर्ती परीक्षा

Sat, 05 Nov 2016 02:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Sat, 05 Nov 2016 02:35 AM IST
विज्ञापन
CRPF examination will cancel
रामपुर में सीआरपीएफ की हवलदार की परीक्षा में नकल करते पकडे गए आरोपी
विदेश मंत्रालय में ठाकुरद्वारा निवासी क्लर्क जावेद के मोबाइल के फोरेंसिक रिपोर्ट पर सीआरपीएफ परीक्षा का भविष्य टिका है। मामले की गहन पड़ताल की जा रही है। सीआरपीएफ से जुड़े सूत्रों का कहना है कि अगर सौ से ज्यादा सवालों के हल मोबाइल में पाए गए तो परीक्षा रद्द भी हो सकती है।
विज्ञापन


 ठाकुरद्वारा निवासी क्लर्क जावेद के मोबाइल से नागपुर स्थित सीआरपीएफ कर्मी के मोबाइल फोन रामपुर में 23 अक्तूबर को आयोजित परीक्षा के हल व्हाट्स एप के जरिए भेजे गए थे। इस परीक्षा में मोबाइल फोन के जरिए नकल करने का भंडाफोड़ हुआ था।
विज्ञापन


सीआरपीएफ प्रशासन की ओर से की गई छापेमारी के दौरान मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा तहसील क्षेत्र के शरीफनगर निवासी सुलेमान व इमरान को पकड़ा था। परीक्षा केंद्र पर तैनात पुलिस ने तलाशी के दौरान दोनों के मोबाइल जब्त कर लिए थे। इन अभ्यर्थियों के मोबाइल की फोरेंसिक जांच रिपोर्ट मिल गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिपोर्ट में पाया गया कि प्रश्न पत्र में गणित के बीस सवालों के जवाब विदेश मंत्रालय दिल्ली में तैनात क्लर्क जावेद ने अपने मोबाइल के वाट्सएप से भेजे थे। जावेद ठाकुरद्वारा के ही शरीफनगर गांव निवासी है। पुलिस व सीआरपीएफ ने इस सूचना के आधार पर जावेद को भी गिरफ्तार कर लिया था। बाद में पुलिस ने उसे निजी मुचलके पर रिहा भी कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed