फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   crooks escaped from custody

आगे-आगे बदमाश, पीछे भागी पुलिस

Wed, 23 Mar 2016 02:56 AM IST
मुरादाबाद/ अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 23 Mar 2016 02:56 AM IST
विज्ञापन
crooks escaped from custody
लूट, क्राइम - फोटो : फाइल फोटो
कोतवाली क्षेत्र के बुधबाजार से मंगलवार दोपहर एक शातिर बदमाश पुलिस कस्टडी से फरार हो गया। संभल पुलिस उसकी निशानदेही पर लूटे गए सामान को बरामद करने और उसके साथी की तलाश में असालतपुरा आई थी। लेकिन भीड़ भाड़ वाले इलाके में बदमाश पुलिस को चकमा देकर भाग निकला।
विज्ञापन


बदमाश आगे आगे भाग रहा था और पुलिस वाले उसके पीछे दौड़ लगा रहे थे। इस घटना से बाजार में अफरातफरी मच गई। काफी देर तक लोग समझ नहीं पाए कि आखिर हुआ क्या। संभल की पुलिस टीम ये कहते हुए वापस चली गई कि भागने वाला बदमाश लिखत पढ़त में नहीं लाए थे। फरार हो गया तो कोई बात नहीं। फिर पकड़ लेंगे।
विज्ञापन


संभल में पिछले दिनों चोरी और लूट की घटनाएं हुईं थीं। संभल पुलिस ने आकिल नाम के बदमाश को हिरासत में लिया था। उसने पूछताछ में बताया था कि उसने असालतपुरा निवासी अपने साथी के साथ घटना की थी। चोरी व लूटा गया माल भी असालतपुरा में रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार दोपहर संभल कोतवाली के दरोगा संजय और राजकुमार व तीन सिपाही आकिल को लेकर निजी कार से लेकर असालतपुरा जा रहे थे। पुलिस वालों ने सपा का झंडा लगी कार को बुधबाजार में कोठीवाल नगर चौराहे पर रोक लिया था। सादा कपड़ों में पुलिस वाले कार से उतरे और बदमाश को लेकर असालतपुरा की ओर जाने लगे।

रास्ते में बदमाश ने पेशाब करने को कहा। पुलिस वालों ने उसे सार्वजनिक शौचालय में भेज दिया। इसी बीच बदमाश शौचालय की दीवार फांद कर भागने लगा। वह बुधबाजार में पहुंच गया। बदमाश के पीछे पुलिस वाले भी दौड़ रहे थे। होली नजदीक आने के कारण बाजार में काफी भीड़ थी। लेकिन बदमाश इंपीरियल तिराहे की ओर भाग निकला।


संभल से बदमाश को लेकर आए पुलिस वालों ने कुछ देर तलाश की। लेकिन बाद में उन्होंने भी हाथ खड़े कर दिए और बोले वह लिखत पढ़त में हिरासत में नहीं था। उसने यहां एक बदमाश की जानकारी दी थी। भाग गया तो कोई बात नहीं। मुरादाबाद कोतवाली के इंस्पेक्टर धर्मेंद्र यादव ने बताया कि संभल से पुलिस वाले बदमाश को लेकर आए थे। लेकिन उन्होंने यहां कोई शिकायत नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed