फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   business man ID hacked, lakh of rupees thag

कारोबारी की ई-मेल आईडी हैक कर लाखों की ठगी

Sun, 18 Sep 2016 01:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Sun, 18 Sep 2016 01:38 AM IST
विज्ञापन
business man ID hacked, lakh of rupees thag
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला
साइबर लुटेरों ने कारोबारी की ई-मेल आईडी हैक कर डेनमार्क के बायर को मैसेज भेज कर अपने एकाउंट में रकम डलवा ली। छह लाख पंद्रह हजार रुपये साइबर लुटेरों ने लंदन स्थित बैंक के एकाउंट में डलवाए हैं। पेमेंट न मिलने पर कारोबारी ने बायर से जानकारी की, तब ठगी की जानकारी हो पाई। पीड़ित ने नागफनी थाने में केस दर्ज करा दिया है।
विज्ञापन

 
नागफनी थानाक्षेत्र के दौलत बाग निवासी दानिश वारसी की डिप्टी गंज चौराहे के पास वारसी इंटरनेशनल नाम से पीतल फर्म है। दानिश वारिसी बायर द्वारा तैयार माल भिजवाते हैं। उन्होंने कुछ समय पहले डेनमार्क माल भिजवाया था। इस माल की कीमत करीब 13386 यूएस डॉयल (करीब साढ़े नौ लाख रुपये) थी।
विज्ञापन


जिसका 30 प्रतिशत एडवांस में पेमेंट कर दिया था। दानिश वारसी के भाई ने बताया कि उन्होंने सितंबर के पहले सप्ताह में माल डेनमार्क भेज दिया था। माल भेजने के बाद उन्होंने बायर से संपर्क किया तो उन्होंने बाकी पेमेंट भेजने की बात कही। उन्होंने एकाउंट चेक किया तो पेमेंट नहीं आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने सर्वर चेक कराया तो पता चला कि ई-मेल आईडी हैक कर ली गई है। जबकि लंदन की बैंक एकाउंट में बाकी रकम मंगवाई गई थी। दानिश ने नागफनी थाने में तहरीर देकर अज्ञात हैकर के खिलाफ केस दर्ज करा दिया है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed