फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   bsc student murdered

बीएससी स्टूडेंट की गोली मारकर हत्या

Sat, 18 Mar 2017 02:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Sat, 18 Mar 2017 02:26 AM IST
विज्ञापन
bsc student murdered
gunpoint
कोतवाली ठाकुरद्वारा के गांव सुल्तानपुर दोस्त में शुक्रवार शाम बीएससी स्टूडेंट की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद हमलावर भाग गया। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के घरों के लोग बाहर निकले और घायल छात्र को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गए, हालांकि रास्ते मे ही छात्र की मौत हो गई।
विज्ञापन


घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है, हमलावर की तलाश में पुलिस की टीम जुट गई है। जानकारी के मुताबिक, सुल्तानपुर दोस्त गांव में हनीफ का परिवार रहता है। हनीफ  का बेटा नावेद (21) मुरादाबाद के हिंदू कॉलेज में बीएससी प्रथम वर्ष का छात्र था।
विज्ञापन


वह शाम करीब सवा सात बजे घर पर बैठा था कि तभी मोबाइल पर किसी व्यक्ति का फोन आया। मोबाइल पर बात करते हुए नावेद घर से बाहर निकला और गली की तरफ जाने लगा। इस दौरान हमलावर ने सुनसान गली में नावेद को निशाना बनाया और उसे गोली मारकर भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घायल छात्र जमीन पर गिरकर बचाव के लिए शोर मचाया तो परिवार के लोगों के साथ आसपास के घरों के लोग बाहर आए और घटना की सूचना पुलिस को दी। घायल छात्र को उपचार के लिए काशीपुर ले जाया गया, जहां से उसे मुरादाबाद के लिए रेफर किया गया।

सीओ ठाकुरद्वारा कालू सिंह ने बताया कि घायल छात्र को मुरादाबाद ले जाते वक्त रास्ते में उसकी मौत हो गई है। हमलावर की तलाश में पुलिस की टीम जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed