{"_id":"58eaa3d34f1c1bf8335b894b","slug":"brock-bhatta-owner-s-son-doen-rape","type":"story","status":"publish","title_hn":"उधार वसूलने के लिए भट्ठा मालिक के बेटे ने किया था रेप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
उधार वसूलने के लिए भट्ठा मालिक के बेटे ने किया था रेप
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
Updated Mon, 10 Apr 2017 02:45 AM IST
विज्ञापन
gangrape
थानाक्षेत्र के एक गांव में ईंट भट्ठे की कोठरी में रेप के बाद की गई नवविवाहिता की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी पति और उसके भट्ठा मालिक के बेटे को गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया है। पुलिस हिरासत में आरोपी पति ने स्वीकारा है कि उस पर ईंट भट्ठा मालिक का कर्ज था, जिसे उनका बेटा दीपू उनसे मांगता था।
उधार चुकता न कर पाने पर उसने भट्ठा मालिक के बेटे को पत्नी से अवैध संबंध बनाने भेजा था। विरोध करने पर उसने पत्नी की गला घोंटकर हत्या की और आत्महत्या दर्शाने के लिए भट्ठा मालिक के बेटे के साथ मिलकर शव को फंदे पर टांग दिया था।
एसएचओ बिलारी रामवीर सिंह के मुताबिक भट्ठा मालिक के बेटे दीपू का दस हजार रुपये कर्ज भट्ठा मजदूर पर था। जिसे वह चुका नहीं पा रहा था। कर्ज चुकता करने के लिए साजिश के तहत घटना से एक दिन पहले ही दीपू भट्ठा मजदूर और उसकी पत्नी को मायके से ईंट भट्ठे पर लेकर आया था।
विज्ञापन
भट्ठा मजदूर की सहमति से ही दीपू उसकी पत्नी के पास कोठरी में जाकर उससे जबरन रेप किया। महिला ने विरोध जताया तो मजदूर ने दीपू के साथ मिलकर अपनी पत्नी का गला घाेंट कर उसकी हत्या कर दी।
वारदात को आत्महत्या दर्शाने के लिए मृतका के गले में चुनरी का फंदा डालकर शव को फंदे पर लटका दिया था। एसएचओ ने बताया कि भट्ठा मालिक के बेटे का रेप और हत्या की धारा में चालान किया गया है। उधर, पुलिस हिरासत में भट्ठा मालिक के बेटे ने नवविवाहिता से रेप के आरोप से इंकार किया है।