फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   beaten drunk boys

टक्कर लगने पर रईसजादों की लगाई मार, कार में निकला बार

Fri, 08 Jul 2016 02:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, मुरादाबाद Updated Fri, 08 Jul 2016 02:45 AM IST
विज्ञापन
beaten drunk boys
accident - फोटो : अमर उजाला
मुगलपुरा थानाक्षेत्र में जामा मस्जिद पुल पर गुरुवार शाम रईसजादों ने नशे में धुत होकर कार लहरा दी। जिसकी चपेट में आकर मासूम बच्ची समेत पांच लोग घायल हो गए। इस घटना से गुस्साएं लोगों ने कार घेर ली और रईसजादों की जमकर पिटाई की। जबकि कार में तोड़फोड़ कर डाली।
विज्ञापन


इसी बीच तीन युवक मौका फरार हो गए। जबकि एक युवक को लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। कार से शराब की बोतल, गिलास, पानी की बोतल व नमकीन बरामद हुई है। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि एक बच्ची की हालत गंभीर होने पर उसे डा. राकेश खरे के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


गुरुवार शाम नीले रंग की सेंट्रो कार से चार युवक जामा मस्जिद पुल पर घूम रहे थे। उन्होंने कार में ही शराब की महफिल सजा रखी थी। ये युवक अभी कार को पुल पर खड़ी कर लेते तो कभी कार लेकर ताजपुर माफी की ओर चले जाते थे। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो इन युवकों ने एक दो नहीं दर्जन चक्कर पुल पर कार से लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद उन्होंने पुल की ठोकर से कार को फिर से वापस किया। इसी बीच कार पीछे एक ठेले से ठकरा गई। लोगों ने शोर मचाया तो युवकों ने कार दौड़ा दी। जिसकी चपेट में आकर रामपुर दोराहा निवासी मनदसा पुत्री जुल्फेकार समेत पांच लोग घायल हो गए। इसके बाद लोगों ने कार घेर  ली और युवकों को कार से उतारकर उनकी पिटाई शुरू कर दी।


जबकि कुछ लोगों ने कार में तोड़ फोड़ कर दी। इसी बीच तीन युवक मौके से फरार हो गए। जबकि एक युवक को पकड़ लिया। उसने पूछताछ में अपना नाम तौकिर हुसैन बताया। वह पीरजादा का रहने वाला है। पुलिस उसे थाने ले गई। इंस्पेक्टर मुगलपुरा अनिल वर्मा ने बताया कि तहरीर आते ही कार्रवाई की जाएगी। बच्ची को भर्ती करा दिया गया है।   
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed