फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   bank employee attempt suicide

कर्ज में डूबे बैंक कर्मचारी ने जन्म दिन पर किया सुसाइड

Wed, 12 Oct 2016 01:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Wed, 12 Oct 2016 01:26 AM IST
विज्ञापन
bank employee attempt suicide
फांसी - फोटो : अमर उजाला
सिविल लाइंस थानाक्षेत्र के चंद्र नगर में सिंडीकेट बैंक के एक कर्मचारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कर्मचारी पर कर्ज हो गया था। जिस लेकर वह डिप्रेशन में आ गया। मंगलवार को वह शराब पीकर घर पहुंचा और पंखे पर लटक कर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन


पत्नी और बेटा कमरे में पहुंचे कर्मचारी को फंदे पर लटका देखा। परिजन जिंदगी की आस में कर्मचारी को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। लेकिन डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। 
विज्ञापन


चंद्र नगर वाल्मीकि बस्ती निवासी राजीव कुमार (49) मूंढापांडे थानाक्षेत्र के नरखेड़ा स्थित सिंडीकेट बैंक में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी पर तैनात था। वह चंद्र नगर में पत्नी सीमा और बेटे प्रियांशु के साथ रहतेे थे। करीब एक माह  से राजीव कुमार ड्यूटी नहीं जा रहे थे। राजीव पर काफी कर्ज हो गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार को राजीव कुमार का जन्म दिन था। वह शराब पीकर घर लौटे। तब पत्नी सीमा और बेटा मकान के फर्स्ट फ्लोर पर सो रहे थे। राजीव ग्राउंड फ्लोर के कमरे में पहुंचा और उसने फंदे पर लटक कर आत्महत्या कर ली। कुछ देर के बाद मां बेटे नीचे पहुंचे तो राजीव फंदे पर लटके हुए थे। उन्होंने चीख पुकार मचा दी।


उन्होंने राजीव को फंदे से नीचे उतार लिया। इसके बाद परिजन उन्हें जिला लेकर अस्पताल पहुंचे। लेकिन डाक्टर ने राजीव को मृत घोषित कर दिया। राजीव की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का रोते-रोते बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed