पुलिस चौकी के पास हिंदू कालेज के प्रोफेसर पर हमला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रोफेसर का कहना है कि पिछले दिनों एक छात्र नेता को नकल करते पकड़ा था। ये हमला उसी का रिएक्शन है। प्रोफेसर की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। विश्वविद्यालय की परीक्षाओं में हिंदू कालेज के एसोसिएट प्रोफसर अविनाश चंद्र की ड्यूटी सुबह की पाली में है।
शनिवार को सुबह करीब सवा छह बजे वे कालेज पहुंचने के लिए बुध बाजार से होकर जा रहे थे। इसी दौरान पुलिस चौकी के नजदीक चार-पांच युवकों ने उन्हें रोक लिया। पहले गाली गलौज की गई फिर युवकों ने डंडों से प्रोफेसर को पीटा।
बाजार से गुजर रहे लोगों जब उन्हें बचाने के लिए आए तो युवक भाग निकले। घटना के बाद डा. अविनाश कालेज पहुंचे और प्राचार्य को घटना की जानकारी दी। पूरा मामला नकल रोकने के बरती गई सख्ती को लेकर बताया जा रहा है।
मुझ पर हमला करने वाले युवकों ने पहले गालीगलौज की। वे कह रहे थे कि कालेज में मेरे भाई के साथ मारपीट करता है। तुझे इसका सबक सिखाएंगे। लोगों की मदद से मैं बच पाया। हमला पिछले दिनों छात्र नेता को नकल करते हुए पकड़े जाने और उसका सहयोग कर रहे लिपिक पर कार्रवाई करने को लेकर हुआ है।
- डा. अविनाश चंद्र
डा. अविनाश चंद्र पर हमले की पुलिस को सूचना दे दी गई है। कालेज प्रशासन शिक्षकों के साथ खड़ा होगा। इस प्रकार की घटनाएं निंदनीय हैं। जिला और पुलिस प्रशासन से सहयोग के साथ ही हमला करने वालों की गिरफ्तारी की मांग की गई है।
- डा. आरके गुप्ता, प्राचार्य