फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   after NOC note improved, closed hotels

पहले नोटिस, नहीं सुधरे तो लटकेगा जानलेवा होटलों पर ताला

Sun, 31 Dec 2017 02:19 AM IST
मुरादाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 31 Dec 2017 02:19 AM IST
विज्ञापन
after NOC note improved, closed hotels
Hotel - फोटो : अमर उजाला
संकरी गलियों से लेकर भीड़ भरे बाजार तक में सुरक्षा के मानकों की अनदेखी कर खोले गए होटल शहर में मौत को दावत दे रहे हैं। मुंबई के मोजो होटल में हुए हादसे के बाद यूपी में भी हलचल मची है। लखनऊ से अधिकारियों ने फायर ब्रिगेड के स्थानीय अधिकारियों को हादसों को न्यौता दे रहे होटलों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


एफएसओ आरके सिंह ने बताया कि लखनऊ से निर्देश मिले हैं कि सभी होटलों में सुरक्षा के मानक पूरे होने चाहिए, अगर किसी भी होटल में सुरक्षा के मानकों की अनदेखी की गई तो ऐसे होटल संचालकों के शुरूआत में नोटिस जारी किए जाएं ओर उनसे सुरक्षा के पुख्या इंतजाम करने के लिए कहा जाए।
विज्ञापन


ऐसे में भी अगर होटल संचालक सुरक्षा के मानकों को पूरा नहीं करते हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई कर होटलाें को बंद कराने के लिए संबंधित विभाग को पत्र लिखे जाएं, जिससे की मुंबई के मोजो होटल जैसे हादसे मुरादाबाद में न हों। एफएसओ ने बताया कि लखनऊ में मौजूद वरिष्ठ अधिकारियों से मिले दिशानिर्देश के बाद जनपद के होटलों का ब्यौरा जुटाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशासनिक अधिकािरयों की मदद से जल्द ही ऐसे ही होटलों को चिंहित कर लिया जाएगा जो सुरक्षा के मानक पूरे किए बिना चलाए जा रहे हैं। जल्द ही ऐसे होटल संचालकों को नोटिस जारी किए जाएंगे। आग लगने पर सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम का जायजा लाने के लिए फायर ब्रिगेड की टीम जल्द ही शहर के होटलों में भी जाएगी। ऐसे स्थान पर होटल नहीं चलने दिए जाएंगे, जहां पर दमकल की गाड़ी न पहुंच सके।

मुरादाबाद को एक्सपोर्ट नगरी के रूप में भी जाना जाता है, यहां पर बने पीतल के आइटम देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी काफी पसंद किए जाते हैं। यहां के एक्सपोर्टरों को विदेशों तक कारोबार फैला हुआ है। छोटे से लेकर बडे़ व्यापारी विदेश से मुरादाबाद में पीतल और ब्राश के कारोबार से जुडे़ हैं, जिस वजह से उनका मुरादाबाद में आना जाना होता रहता है।

यह लोग मुरादाबाद के होटलों में ठहरते हैं, कई होटल ऐसे हैं जिनमें विदेशी ठहरते हैं लेकिन उनमें भी सुरक्षा के मानक पूरे नहीं हैं। खुद फायर ब्रिगेड के अधिकारियों का दावा है कि शहर में 15 होटल भी ऐसे नहीं है, जिनमें सुरक्षा के मानक पूरे हों। जबकि शहर में गली, गली और बाजारों तक में होटलों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है।  

। मुंबई के होटल मोजो में हुए हादसे के बाद रडार पर आए असुरक्षित होटलों के संचालक भी सकते में है। उन्हेें होटल के खिलाफ कार्रवाई का डर सता रहा है। ऐसे में होटल संचालक अब एनओसी पाने के उपाय तलाश रहे हैं, जबकि उनके होटल ऐसी जगह पर हैं। जहां पर आग लगने के बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी तक नहीं पहुंच सकती है।



मुरादाबाद में दस साल के अंदर होटलों का कारोबार तेजी से फैला है, इस दौरान जगह जगह होटल बनाकर कारोबार शुरू किया गया लेकिन फायर ब्रिगेड के अफसर यहां पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने नहीं पहुंचे। यही वजह है कि अब तक शहर में बड़ी संख्या में असुरक्षित होटल बनकर तैयार हो गए हैं। इस दौरान अफसर चुप्पी साधे रहे।

कुछ होटल संचालक तो ऐसे भी हैं, जिन्होंने एक बार एनओसी प्राप्त की तो दोबारा उसे अपडेट नहीं कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed