फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Accidents in two families on Eid

हादसों ने छीनीं दो परिवारों की ईद की खुशियां

Fri, 08 Jul 2016 11:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Fri, 08 Jul 2016 11:32 AM IST
विज्ञापन
Accidents in two families on Eid
हादसा - फोटो : demo

विज्ञापन
 अलग अलग थानाक्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि दो युवक घायल हो गए। इन हादसों से उनके परिवारों में चीख पुकार मच गई। ईद की खुशियां मातम में बदल गईं। भगतपुर थानाक्षेत्र के मल्लूपुरा निवासी रिफाकत पुत्र लियाकत अपने चचेरे भाई राशिद पुत्र आसाक के साथ टांडा में अपने रिश्तेदारों से ईद मिलने जा रहा था।

टांडा रोड पर इनकी बाइक को कार ने टक्कर मार दी। जिसमें दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए थे। पुलिस ने लोगों की मदद से दोनों को टांडा अस्पताल भिजवाया। जहां से रिफाकत को साईं अस्पताल भेज दिया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


दूसरा हादसा छजलैट थानाक्षेत्र में हुआ। मुजफ्फनगर जनपद के ककरौली थानाक्षेत्र के खुजैड़ा निवासी इंतजार ट्रक ड्राइवर है। बुधवार की रात वह कलकत्ता से ट्रक में लोहा लाकर मुजफ्फर नगर जा रहा था। उसके साथ चालक तरबेज भी था।
विज्ञापन
विज्ञापन


छजलैट के पास ट्रक में पंक्चर हो गया। दोनों चालक स्टपनी बदल रहे थे। इसी दौरान ट्रक के बराबर से तेजी से निकले दूसरे ट्रक ने इंतजार को कुचल दिया। जिसमें उसकी मौत हो गई। सूचना देकर पुलिस को बुला लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भिजवा दिया। खबर मिलने पर उसके परिजन भी आ गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed