{"_id":"5c0adfa5bdec2241471f6ca3","slug":"91544216485-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट के आरोप में सिपाही समेत दो गिरफ्तार, जमानत पर हुए रिहा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मारपीट के आरोप में सिपाही समेत दो गिरफ्तार, जमानत पर हुए रिहा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
Updated Sat, 08 Dec 2018 07:56 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भूमि विवाद को लेकर सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय में कार्यरत स्टेनो का उसके ही परिवार के दूसरे पक्ष के जीआरपी में तैनात सिपाही से झगड़ा हो गया। दोनाें पक्षों से पुलिस ने सिपाही और स्टेनो को रिपोर्ट दर्ज कर सिविल लाइन पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को न्यायालय सेे जमानत पर छोड़ दिया गया है।
इंस्पेक्टर सिविल लाइन अवधेश ने बताया कि फकीरपुरा में स्टेनो विनोद सिंह परिवार के साथ रहते हैं। उनके पिता ने डीएम कार्यालय में एक प्रार्थना पत्र कुछ दिनों पहले भूमि विवाद के संबंध में दिया था। डीएम ने एसडीएम सदर को जांच कर सात दिसंबर तक आख्या देने के लिए आदेश दिया था। शुक्रवार को स्टेनो पक्ष ने विवादित जमीन पर दीवार बनाने का काम शुरू किया।
इसकी सूचना पर पुलिस पहुंची और निर्माण कार्य को रुकवा दिया। इसके कुछ देर बाद ही दोनों पक्ष आपस में झगड़ा कर बैठे। उनके बीच मारपीट की सूचना मिली तो सिविल लाइन पुलिस पहुंची। स्टेनो विनोद और दूसरे पक्ष से जीआरपी के सिपाही राजदीप को गिरफ्तार किया और उनको सिविल लाइन थाने ले आया गया। दोनों के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की गई है।