फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   सावधान! बेखौफ लुटेरों के निशाने पर हैं महिलाएं

सावधान! बेखौफ लुटेरों के निशाने पर हैं महिलाएं

Sat, 20 Oct 2018 02:40 AM IST
Updated Sat, 20 Oct 2018 02:40 AM IST
विज्ञापन
सावधान! बेखौफ लुटेरों के निशाने पर हैं महिलाएं
मुरादाबाद।
विज्ञापन

सावधान! शहर की सड़कों पर इन दिनों बेखौफ बाइक सवार लुटेरे महिलाओं को निशाना बना रहे हैं। स्कूटी पर निकली महिलाओं को चलती स्कूटी से धक्का देकर गिराने के बाद ये उनका पर्स, कुंडल या चेन लूट लेते हैं। पिछले दस दिनों में शहर में ऐसी सात घटनाएं हो चुकी हैं। बेखौफ लुटेरे शहर की भीड़ भरी सड़कों से लेकर अफसरों की चौखट तक दुस्साहसिक अंदाज में घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। पुलिस- पीएसी अधिकारियों की पत्नियां भी लुटेरों का शिकार बन चुकी हैं। ज्यादातर घटनाओं में पुलिस की नाकामी महिलाओं में खौफ पैदा कर रही है।
पिछले दो महीने से शहर में बाइकर्स गैंग पर्स और चेन व कुंडल स्नैचिंग की घटनाओं को ताबड़तोड़ अंजाम दे रहा है। सिविल लाइंस और मझोला थाना क्षेत्र लुटेरों का शाफ्ट टारगेट हैं। घटना को अंजाम देने के बाद लुटेरे बड़ी आसानी से पुलिस चौकसी को धता बताकर बाइक से भाग निकलते हैं। पिछले दस दिनों में तो लुटेरों ने एक के बाद एक वारदात कर महिलाओं को सहमने के लिए मजबूर कर दिया है। इन घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस के पास फिलहाल कोई ठोस रणनीति नजर नहीं आती। बल्कि कई मामलों में पुलिस पर पर्दा डालने के आरोप भी लगे हैं। सिविल लाइंस में एक महिला से हुई लूट में भीड़ ने लुटेरे को पकड़कर पुलिस को सौंपा लेकिन पुलिस ने दाखिल तक नहीं किया। पुलिस के लीपापोती वाले रवैय्ये से लुटेरों का दुस्साहस इस कदर बढ़ गया है कि उन्होंने गुरुवार को कमिश्नर आवास के पास एक शिक्षिका को जख्मी कर लूट लिया। शुक्रवार को फिर सिविल लाइंस में एक महिला लुटेरों का शिकार बन गई। 10 में शहर में लुट की सात घटनाएं तो सिर्फ महिलाओं के साथ हुई हैं। 14 अक्तूबर को कटघर के ताजपुर माफी में बाइकर्स गैंग द्वारा ठेकेदार से की गई एक लाख रुपये की लूट, सिविल लाइंस में राजमिस्त्री से हुई 12 हजार की लूट और सिविल लाइंस में ही खुशी ज्वैलर्स से हुई सोने की लूट की घटनाएं भी बीते दस दिन में हुई हैं।
विज्ञापन



महिलाओं के साथ हो रही लूट की घटनाएं रोकने के लिए पुराने बदमाशों की निगरानी की जाएगी। जेल से जमानत पर आए पर्स और चेन लुटेरे चिन्हित किए गए हैं। जल्द इन घटनाओं को रोका जाएगा। - अंकित मित्तल, एसपी सिटी।
विज्ञापन
विज्ञापन



दस दिन के भीतर हुई प्रमुख घटनाएं : -
-------------------------------
19 अक्तूबर: सिविल लाइंस में बेटे के साथ दवा लेकर लौटती चंदौसी की आशु खन्ना से पर्स लूटा।
18 अक्तूबर: सिविल लाइंस में कमिश्नर आवास के पास शिक्षिका मीनाक्षी गर्ग को जख्मी कर पर्स लूटा।
17 अक्तूबर: सिविल लाइंस में पीएसी तिराहे पर व्यापारी की पत्नी आशी भारद्वाज का पर्स लूटा।
14 अक्तूबर: मझोला के रामतलैय्या में दरोगा संजय की पत्नी के कुंडल पर झपट्टा मारा।
14 अक्तूबर: मझोला के हनुमान नगर में पीएसी अफसर की पत्नी से पर्स लूटा।
11 अक्ूतबर: मझोला में लोकोशेड पुल पर शिक्षिका राखी शर्मा से बाइकर्स गैंग ने पर्स लूटा।
10 अक्ूतबर: सीओ सिविल लाइंस आफिस के सामने छात्रा स्वाति से बाइकर्स ने मोबाइल लूटा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed