{"_id":"5c004e34bdec224149216600","slug":"81543523892-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्भवती महिला को अशा वर्कर निजी अस्पताल ले गई, हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गर्भवती महिला को अशा वर्कर निजी अस्पताल ले गई, हंगामा
Updated Fri, 30 Nov 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद।
अमरोहा की एक गर्भवती को महिला अस्पताल से बहला फुसलाकर निजी अस्पताल ले जाने का आरोप लगाते हुए परिजनों ने हंगामा किया। परिजनों के हंगामे करने पर आशा वर्कर महिला को वापस महिला अस्पताल ले आई। अमरोहा मंडी धनोरा निवासी गर्भवती विनोद कुमारी पत्नी हरि राम को महिला अस्पताल रेफर किया गया था। विनोद कुमारी की देवरानी सुमन का आरोप है कि करीब सात बजे एक आशा वर्कर उसकी जेठानी को बहला फुसलाकर सिविल लाइन स्थित निजी अस्पताल के लिए ले गई। निजी अस्पताल में डाक्टरों ने डिलवरी के लिए एडवांस पैसे जमा करने को कहा। इसी बीच विनोद कुुमारी के परिवार के बाकी रिश्तेदार भी आ गए और उन्होंने आशा वर्कर पर बहला फुसलाकर निजी अस्पताल ले जाने का आरोप लगाया और हंगामा किया। इतने में पुलिस भी पहुंच गई। आशा वर्कर गर्भवती को वापस महिला अस्पताल ले आई। गर्भवती को महिला में अस्पताल भर्ती कराया गया। आशा वर्कर ने परिजनों के आरोपों को बेबुनियाद बताया है।