फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   इनोवा की टक्कर से ट्रक में घुसी बाइक, फैक्ट्री कर्मचारी की मौत

इनोवा की टक्कर से ट्रक में घुसी बाइक, फैक्ट्री कर्मचारी की मौत

Sun, 04 Nov 2018 03:01 AM IST
Updated Sun, 04 Nov 2018 03:01 AM IST
विज्ञापन
इनोवा की टक्कर से ट्रक में घुसी बाइक, फैक्ट्री कर्मचारी की मौत
मुरादाबाद। यातायात माह के तीसरे दिन तेज रफ्तार इनोवा कार ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। जिससे बाइक आगे चल रहे ट्रक में घुस गई। इस हादसे में बाइक सवार फैक्ट्री कर्मचारी की मौत हो गई, जबकि उसका बहनोई गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद इनोवा चालक फरार हो गया। दुर्घटना की जानकारी से फैक्ट्री कर्मचारी के परिवार में कोहराम मच गया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

हादसे में जान गंवाने वाला रमाशंकर (32) पीतल बस्ती निवासी था। शनिवार दोपहर वह अपने बहनोई महीपाल निवासी चुहरपुर थाना हयात नगर जनपद संभल के साथ बाइक से मूंढापांडे के गांव खाईखेड़ा जा रहा था। इनकी बाइक रामगंगा पुल पर पहुंची। इसी दौरान पीछे से इनोवा आ गई। इनोवा ने इनकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक आगे चल रहे ट्रक में घुस गई। इस हादसे में रमाशंकर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसके बहनोई गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक इनोवा को तेजी से दौड़ाकर फरार हो गया। लोगों की सूचना पर पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मृतक की पहचान कराई। जबकि घायल को जिला अस्पताल भिजवा दिया गया। रमाशंकर के परिवार में पत्नी सुमन, बेटी तनु और दो बेटे गोलू व मनु हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed