फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   हत्या और डकैती में आठ दोषियों को दस दस साल की कैद

हत्या और डकैती में आठ दोषियों को दस दस साल की कैद

Sat, 08 Sep 2018 02:08 AM IST
Updated Sat, 08 Sep 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
हत्या और डकैती में आठ दोषियों को दस दस साल की कैद
मुरादाबाद।
विज्ञापन

बिलारी के बीस साल पुराने हत्या- डकैती के मामले में जिला एवं सत्र न्यायाधीश शशि कांत शुक्ल की अदालत ने आठ मुलजिमों को दोषी करार देते हुए दस- दस साल की कैद और 50-50 हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया गया है, जबकि केस की सुनवाई के दौरान दो मुलजिमों की मृत्यु हो चुकी है।

जिला शासकीय अधिवक्ता संजीव कुमार सिंह ने बताया कि आठ मार्च 1998 को बिलारी थाने में रुस्तम नगर सहसपुर निवासी महिला बानो ने बिलारी थाने में दस लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया था। महिला ने बताया था कि आरोपी इसहाक, नवाब, साबिर, लईक, नन्हू, रफीक, नाजिर, नसीर, लियाकत और रहीश निवासी गण रुस्तम नगर सहसपुर उसके घर में लूटपाट करने घुस आए। पूरे परिवार को कब्जे में लेकर मारपीट शुरू कर दी। बदमाशों ने गोली मारकर उसके पति मो. नबी की हत्या कर दी और बेटे मो. शफी व अन्य परिजनों को गोली मारकर घायल कर दिए। पुलिस ने इस मामले में तफ्तीश पूरी करने के बाद आरोपियों के खिलाफ अदालत में चार्जशीट दाखिल की थी। इस केस की सुनवाई जिला एवं सत्र न्यायाधीश शशि कांत शुक्ल की अदालत में चली। बीस साल चली इस केस की सुनवाई के दौरान इसहाक और नसीर अहमद की मृत्यु हो चुकी है। सरकार की ओर से अदालत में डीसीसी क्रिमिनल संजीव कुमार सिंह और एडीजीसी संजीव अग्रवाल ने रक्षा और मुलजिमों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने के लिए दलीलें दी। बचाव पक्ष के अधिवक्ता ने मुलजिमों की आयु 80 वर्ष से अधिक का हवाला देकर कम से कम सजा की मांग की। अदालत ने दोनों पक्षों को सुनने, मेडिकल रिपोर्ट व प्रस्तुत तथ्यों और परिस्थितियों को देखते हुए मुलजिमों को दोषी करार देते हुए सभी को दस दस साल की कैद और प्रत्येक पर 50-50 हजार रुपये जुर्माना लगाया है। अदालत ने कहा है कि जमा जुर्माना की धनराशि मृतक मो. नबी की पत्नी को 75 प्रतिशत धनराशि दिया जाना न्यायसंगत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed