{"_id":"5b451a1b4f1c1b77468b5ca8","slug":"81531255323-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी के आरोपी को घ्\nासीटने वाले दो सिपाही निलंबित","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरी के आरोपी को घ् ासीटने वाले दो सिपाही निलंबित
Updated Wed, 11 Jul 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद।
चोरी के एक आरोपी को जिला अस्पताल में घसीटना दो सिपाहियों को महंगा पड़ गया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद एसएसपी जे रविंदर गौड़ ने दोनों सिपाही निलंबित कर दिए हैं।
कटघर थानाक्षेत्र के करूला निवासी बिलाल रविवार को लाजपत नगर में एक घर में चोरी करते हुए पकड़ा गया था। बताया जा रहा है कि लोगों ने उसकी पिटाई कर की और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज कर चालान कर दिया था। रविवार दोपहर कटघर थाने में तैनात सिपाही सुमित कुमार और प्रदीप गिरि डाक्टरी परीक्षण कराने आरोपी बिलाल को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे थे। जिला अस्पताल के गेट पर ही बिलाल बेसुध हो गया था। दोनों सिपाही उसे घसीटते हुए इमरजेंसी वार्ड तक ले गए। कुछ लोगों ने इस दौरान मोबाइल से वीडियो बना लिया था। जिसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया था। एसएसपी ने मामले में जांच कराई। जांच रिपोर्ट आने के बाद मंगलवार को एसएसपी ने सिपाही प्रदीप गिरि और सुमित कुमार को निलंबित कर दिया है।