{"_id":"5b0f0cae4f1c1b996e8b5a10","slug":"81527712942-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेजरी घोटाले में दो एफआईआर और होंगी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रेजरी घोटाले में दो एफआईआर और होंगी
Updated Thu, 31 May 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद।
ट्रेजरी घोटाले में दो करोड़ रुपये का और इजाफा हो गया है। वित्तीय वर्ष 2014-15 और वित्तीय वर्ष 2013-14 में भी ट्रेजरी से फर्जीवाड़ा करके दो करोड़ रुपये निकाले गए। इसमें से 89 लाख रुपये अकेले पूर्व लेखपाल अरुण भटनागर के खाते में भेजे गए। एडीएम प्रशासन का कहना है कि दोनों वित्तीय वर्ष में हुए घोटाले की दो अलग एफआईआर दर्ज कराई जाएंगी।
एडीएम ने बताया कि ट्रेजरी घोटाले में वित्तीय वर्ष 2013-14 और 2014-15 की जांच पूरी हो गई है। वित्तीय वर्ष 2013-14 में करीब एक एक करोड़ रुपये ट्रेजरी से फर्जीवाड़ा करके निकाले गए। सभी बिल सेवानिवृत्त भूलेख लिपिक अनिल मेहरोत्रा ने बनाए थे। ट्रेजरी से निकाली गई रकम में से 89 लाख रुपये पूर्व लेखपाल अरुण भटनागर के खाते में ट्रांसफर किए गए। बाकी की रकम शशि यादव नाम की महिला के बैंक खाते में भेजी गई। वित्तीय वर्ष 2014-15 में भी करीब एक करोड़ रुपये घोटाला करके ट्रेजरी से निकाले गए। फर्जी बिलों की मदद से निकाली गई यह रकम छह से अधिक लोगों के बैंक खातों में भेजी गई। इसका विवरण बैंक से इकट्ठा किया जा रहा है। एडीएम ने बताया कि जल्द इन दोनों मामलों में सिविल लाइंस थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी जाएगी।