फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   देशद्रोह के आरोपी छात्र को भेजा जेल, एमआईटी प्रशासन ने भी दर्ज कराया केस

देशद्रोह के आरोपी छात्र को भेजा जेल, एमआईटी प्रशासन ने भी दर्ज कराया केस

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 18 Feb 2019 01:58 AM IST
विज्ञापन
देशद्रोह के आरोपी छात्र को भेजा जेल, एमआईटी प्रशासन ने भी दर्ज कराया केस
मुरादाबाद।
विज्ञापन

देशद्रोह के आरोप में गिरफ्तार कर किए गए आरोपी छात्र मुजस्सम गनी को रविवार दोपहर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया गया। जहां से उसेे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। जबकि एमआईटी प्रशासन ने बवाल और फायरिंग करने वालों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। वहीं दूसरी ओर कश्मीरी छात्र की तलाश में पुलिस ने नवीन नगर स्थित उसके कमरे पर दबिश दी लेकिन वह नहीं मिला।
सीओ सिविल लाइंस राजेश कुमार सिंह ने बताया कि रामगंगा विहार स्थित एमआईटी के छात्र मुजस्सम गनी और कश्मीर के अनंतनाग निवासी छात्र रफी फारूख ने व्हाट्सएप स्टेटस पर पाकिस्तान जिंदाबाद लिख दिया था। जिसे पढ़ने के बाद छात्रों में गुस्सा भड़क गया था। शनिवार दोपहर एमआईटी के कुछ छात्रों ने इसकी जानकारी भाजयुमो के कार्यकर्ताओं को दे दी थी। शनिवार दोपहर काफी संख्या में युवक कालेज में पहुुंच गए थे। उन्होंने वहां हंगामा किया और पीलीकोठी चौराहे पर जाम लगा दिया था। इसके बाद सिविल लाइंस थाने में मुजस्सम गनी निवासी उमरी सब्जीपुर थाना पाकबड़ा और कश्मीर के अनंतनाग निवासी छात्र रफी फारूख के खिलाफ केस दर्ज कराया गया था। पुलिस ने मुजस्सम गनी को गिरफ्तार कर लिया था। रविवार दोपहर बाद पुलिस ने आरोपी छात्र को कड़ी सुरक्षा में अदालत में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। इससे पहले पुलिस ने आरोपी छात्र से एटीएस और खुफिया एजेंसियों ने भी पूछताछ की।
विज्ञापन

सीओ सिविल लाइंस ने बताया कि एमआईटी प्रशासन की ओर से भी केस दर्ज किया गया है। एमआईटी के कुलसचिव एसएन शुक्ला की तहरीर पर मारपीट, बवाल, फायरिंग करना और सात क्रिमिनल एक्ट में केस दर्ज कराया गया है। जिसमें कहा गया है कि शनिवार दोपहर कुछ लोग कालेज में घुसे और छात्रों को ढूंढने लगे। विरोध करने पर मारपीट और फायरिंग भी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed