{"_id":"5c2e72acbdec2256b86d75ac","slug":"71546547884-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कारतूस बरामदगी को जुटीं क्राइम ब्रांच और एसओजी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कारतूस बरामदगी को जुटीं क्राइम ब्रांच और एसओजी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद।
कारतूस चोरी कांड के खुलासे के लिए जीआरपी की एसओजी और आरपीएफ की क्राइम ब्रांच को भी लगाया गया है। इन दोनों टीमों ने गुरुवार को कई संदिग्ध लोगों से लंबी पूछताछ की, लेकिन कोई सफलता हाथ नहीं लगी। इन टीमों ने मुरादाबाद से लेकर बरेली तक इस मामले की जांच शुरू कर दी है।
आर्मी स्पेशल ट्रेन मंगलवार को जम्मू से लखनऊ जा रही थी। सुबह पांच बजकर पचास मिनट पर ट्रेन मुरादाबाद पहुंची ही थी। उसी दौरान ट्रेन में मौजूद एसएसबी 70 वीं वाहिनी लखीमपुर के जवान अनिल कुमार के 180 कारतूस चोरी हो गए थे। ट्रेन सीबीगंज पहुंची तो जवान को कारतूस चोरी होने की जानकारी हो पाई थी। इस घटना के बाद से हड़कंप मचा हुआ है। जीआरपी ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस मामले में आरपीएफ को भी लगाया गया है। खुलासे के लिए जीआरपी की दो टीमें लगी हुईं हैं। आरपीएफ और आरपीएफ की क्राइम ब्रांच को भी इस केस के खुलासे के लिए लगाया गया है। यह टीमें अपने अपने स्तर से जांच में जुटी हैं। गुरुवार को भी टीमों ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। रेलवे स्टेशन पर संदिग्ध घूमने वाले लोगों से भी पूछताछ की गई लेकिन जीआरपी को अभी तक सफलता हाथ नहीं लग पाई है।
जीआरपी ने ली 65 जवानों की सूची
मुरादाबाद। जीआरपी थाना प्रभारी पंकज पंत ने बताया कि जिस कोच से कारतूस चोरी किए गए हैं। उस कोच में 65 जवान मौजूद थे। सभी जवानों की सूची ली गई है। इन सभी को बयान देने के लिए मुरादाबाद बुलाया जाएगा। नोटिस भेजने की भी तैयारी की जा रही है। जवानों के बयानोें के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि कारतूस कैसे चोरी हुए हैं।