फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   जेल भूमि घोटाले में फंसे दो पूर्व तहसीलदार

जेल भूमि घोटाले में फंसे दो पूर्व तहसीलदार

Tue, 03 Jul 2018 02:24 AM IST
Updated Tue, 03 Jul 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
जेल भूमि घोटाले में फंसे दो पूर्व तहसीलदार
मुरादाबाद।
विज्ञापन

जेल भूमि घोटाले में दो पूर्व तहसीलदारों और तीन लेखपालों का नाम सामने आया है। एक पूर्व एसडीएम की भूमिका भी जांच में गड़बड़ मिली है। एडीएम प्रशासन ने जांच रिपोर्ट तैयार कर ली है। इसे शासन को भेजा जाएगा। एडीएम का कहना है कि जेल भूमि घोटाले में एक होटल व्यापारी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। इसी होटल व्यापारी से चार एकड़ भूमि पूर्व अफसरों ने चार गुना दाम पर राज्य सरकार के पक्ष में खरीदी थी।

रामपुर रोड पर जेल के लिए भूमि खरीद में अफसरों ने बड़े पैमाने पर घोटाला किया है। मामले की जांच कर रहे एडीएम प्रशासन लक्ष्मीशंकर सिंह का कहना है कि जेल प्रोजेक्ट के दायरे में नहीं होने के बावजूद सौरभ जैन नाम के व्यक्ति से अधिकारियों ने करीब चार एकड़ भूमि चार गुना दामों पर खरीदी। एडीएम का कहना है कि सौरभ ने चंद रोज पहले ही यह भूमि चौथाई कीमत पर खरीदी थी। बाद में अधिकारियों ने इसे राज्यपाल के नाम पर खरीद लिया। इसके बाद जेल प्रोजेक्ट के भीतर स्थित वक्फ की भूमि से इस भूमि का विनिमय किया गया। एडीएम का कहना है कि इस पूरे खेल में अधिकारियों की मिलीभगत थी। मुनाफा कमाने के लिए पूरा खेल खेला गया। एडीएम सिटी ने बताया कि जांच रिपोर्ट तैयार कर ली गई है। इसे शासन को भेजा जाएगा। जांच में पूर्व में तैनात रहे तहसीलदारों और लेखपालों की भूमिका गड़बड़ मिली है। जिस व्यक्ति से भूमि खरीदी गई उसके खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed