{"_id":"5c325f0dbdec2256fa2695bf","slug":"61546805005-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रूम हीटर से पूर्व विधायक के घर में लगी आग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रूम हीटर से पूर्व विधायक के घर में लगी आग
विज्ञापन
मुरादाबाद।
पुलिस लाइंस के पास शांति नगर कालोनी स्थित पूर्व विधायक संदीप अग्रवाल के घर रविवार को रूम हीटर पर लिहाफ गिरने के कारण आग लग गई। आग की लपटें तेजी से घर के अंदर फैल गई। परिवार के सदस्य घर से बाहर की ओर भागे और फायर ब्रिगेड को मामले की जानकारी दी गई, इसके बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और मशक्कत कर आग पर काबू पाया गया है।
पूर्व विधायक संदीप अग्रवाल के दामाद धीरज अग्रवाल ने बताया कि हादसा रविवार की शाम साढे़ छह बजे के करीब हुआ। पहली मंजिल पर बने कमरे में परिवार की महिला सदस्य रूम हीटर चालू कर बैठी थी। वह बेड से उठी तो लिहाफ रूम हीटर पर जा गिरा, जिस पर उनका ध्यान नहीं पड़ा। वह घरेलू काम में व्यस्त हो गईं। इस दौरान ही लिहाफ में रूम हीटर के कारण आग लग गई, इसके बाद तेजी से पूरे कमरे में आग फैल गई। जिसे देखकर परिवार के लोग सकते में आ गए और वह घर से बाहर निकल गए। सीएफओ मुकेश कुमार ने बताया कि हादसे की सूचना पर दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया है। आग की चपेट में आकर घर में रखा करीब 70 हजार रुपये का सामान जलने का अंदेशा है।
हाइटेंशन लाइन की चपेट में आकर दो मजदूर झुलसे
मुरादाबाद। मूंढापांडे के दलपतपुर में रविवार दोपहर को हाइटेंशन लाइन की चपेट में आकर दो मजदूर झुलस गए। उनको उपचार के लिए जिला अस्पताल ले लाया गया है। जहां उनका उपचार कराया गया है। एसएचओ मूंढापांडे अजय गौतम ने बताया कि दलपतपुर में पराग फैक्ट्री के निर्माण में चल रहा है। वहां पर रविवार दोपहर को एक ट्रक से सीमेंट उतारा जा रहा था। इस दौरान दो मजदूर हाइटेंशन लाइन की चपेट में आकर झुलस गए। दोनों मजदूरों के नाम महफूज निवासी दलपतपुर और नदीम निवासी खानपुर चमरौवा है। दोनों को अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया गया, जिसके बाद उनकी हालत में सुधार है। निर्माणाधीन पराग फैक्ट्री के जीएम एसआर राणा ने बताया कि वह हादसे के वक्त फैक्ट्री में मौजूद नहीं थे लेकिन उनको हादसे की सूचना कर्मचारियों ने दी है, दोनों मजदूरों की हालत में काफी सुधार है।