{"_id":"6af8b0646bf0f9047106f318","slug":"two-accused-arrested-for-the-rape-of-two-teenage-girls-deoria-news-c-208-1-deo1049-196650-2026-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: दो किशोरियों से दुष्कर्म के दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: दो किशोरियों से दुष्कर्म के दो आरोपी गिरफ्तार
Sun, 15 Nov 2026 12:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 15 Nov 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। सदर कोतवाली क्षेत्र की अलग-अलग क्षेत्र की दो किशोरियों को बहला-फुसलाकर ले जाने और उनसे दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों की उम्र 19 वर्ष है। शुक्रवार रात मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मालगोदाम के पास रेलवे लाइन किनारे ओवरब्रिज के पास से दोनों को पकड़ा। बालिकाओं की बरामदगी और उनके बयान के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी में दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धारा बढ़ा दी है।
पुलिस विभाग की ओर से जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि सदर कोतवाली क्षेत्र की दो किशोरियों को बहला-फुसलाकर साथ ले जाने की शिकायत मिली थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की थी। छानबीन के दौरान पुलिस ने बालिकाओं को खोज लिया। उनके बयान दर्ज किए गए और अन्य साक्ष्य जुटाए गए। जांच में दुष्कर्म से संबंधित साक्ष्य मिलने पर एफआईआर में अन्य आरोप भी शामिल किए गए।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गाजीपुर जिले के दिलदारनगर थाना क्षेत्र के चिउटहा निवासी धर्मेंद्र राय और बिहार के लखीसराय जिले के कजरा थाना क्षेत्र के माधवपुर निवासी राहुल कुमार कुशवाहा के रूप में हुई है। पुलिस दोनों की तलाश कर रही थी।