{"_id":"5bd8c421bdec22695f5f31c1","slug":"61540932641-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध प्लाटिंग पर एमडीए ने दर्ज कराई रिपोर्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अवैध प्लाटिंग पर एमडीए ने दर्ज कराई रिपोर्ट
Updated Wed, 31 Oct 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
मुरादाबाद।
56 बीघा भूमि पर अवैध प्लाटिंग के मामले में एमडीए ने प्लाटिंग करने वाले के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। इससे पहले एमडीए ने सोमवार को मझोला क्षेत्र में एक दरोगा के निर्माणाधीन मकान समेत चार निर्माणों को सील कर दिया था। हालांकि पुरानी सीलों के टूटने के मामले में प्राधिकरण अभी तक कोई कार्रवाई नहीं कर सका है।
प्राधिकरण अधिकारियों के मुताबिक सिविल लाइंस में अगवानपुर रोड के पास शेरूआ धर्मपुर में 56 बीघा भूमि पर रफीक अहमद द्वारा बगैर मानचित्र स्वीकृत कराए प्लाटिंग की जा रही थी। एमडीए के सचल दस्ते ने वीसी कनक त्रिपाठी के आदेश पर यहां कार्रवाई की थी। मंगलवार को जोन प्रभारी ने आरोपी रफीक के खिलाफ सिविल लाइंस थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी है। उस पर आरोप है कि वह बिना कोई मानचित्र स्वीकृत कराए अवैध रूप से प्लाटिंग कर रहा था। इससे पहले सोमवार को एमडीए ने मझोला थाना क्षेत्र में शाहपुर तिगरी स्थित हरपाल सिंह के राय विला बैंक्वेट हाल, दरोगा संजय कुमार के 300 वर्ग मीटर में बन रहे मकान, एक भूखंड में बने टावर और इसी इलाके में कैलाश के अवैध निर्माण को सील कर दिया था। मझोला थाना क्षेत्र में अवैध निर्माणों का सिलसिला जारी है। गांगन नदी से सटाकर अवैध निर्माण किए जा रहे हैं। मझोली चौराहे व इसके आसपास के इलाके में कई कांप्लेक्स पर लगी पुरानी सीलें भी टूट गई हैं। कटघर क्षेत्र में भी रामपुर रोड पर अवैध निर्माण रोकने में प्राधिकरण नाकाम साबित हो रहा है। रामपुर रोड पर कई फैक्ट्रियों और कांप्लेक्स के निर्माण बगैर मानचित्र के हो चुके हैं। कटघर के कोहिनूर तिराहों पर हो रहे अवैध निर्माणों को भी एमडीए नहीं रोक सका। अवैध निर्माणों को रोकना क्षेत्र में तैनात अवर अभियंताओं की जिम्मेदारी है। लेकिन ज्यादातर मामलों में प्राधिकरण के इंजीनियर कार्रवाई करने से कतरा रहे हैं।