फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   तीन महिलाओं ने की आत्महत्या की कोशिश

तीन महिलाओं ने की आत्महत्या की कोशिश

Sun, 08 Jul 2018 04:00 AM IST
Updated Sun, 08 Jul 2018 04:00 AM IST
विज्ञापन
तीन महिलाओं ने की आत्महत्या की कोशिश
मुरादाबाद। अलग अलग थानाक्षेत्र में रहने वाली तीन महिलाओं ने शनिवार को पारिवारिक कलह में जहर खाकर जान देने की कोशिश की। हालत बिगड़ने पर उनको उपचार के लिए जिला अस्पताल में लाया गया, जहां से दो को रेफर कर दिया गया है। इन मामलों में पुलिस से शिकायत नहीं की गई है।
विज्ञापन

पहला मामला मुगलपुरा थानाक्षेत्र का है। परिवार वालों ने बताया कि महिला (27) का मायका रामपुर का है। वह मायके में रहना चाहती है। पति को भी रामपुर में रहने के लिए कहती है। इंकार करने पर दंपती के बीच विवाद हो गया। गुस्से में आकर महिला ने जहरीला पदार्थ खा लिया है। दूसरा मामला मझोला का है। पारिवारिक कलह के कारण महिला ने आत्मघाती कदम उठाया है। इस संबंध में पुलिस से शिकायत नहीं की गई है। तीसरा मामला नागफनी का है। आरोप है कि ससुराल वालों से विवाद के बाद महिला (26) ने जहर खा लिया था, गनीमत रही कि उसे समय पर अस्पताल लाया गया। जिससे जान बच सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed