फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   ठेकेदार के घर पांच लख की चोरी

ठेकेदार के घर पांच लख की चोरी

Wed, 06 Jun 2018 02:20 AM IST
Updated Wed, 06 Jun 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
ठेकेदार के घर पांच लख की चोरी
मुरादाबाद।
विज्ञापन

मझोला थानाक्षेत्र में रहने वाले ठेेकेदार के घर का ताला तोड़कर चोर 40 हजार की नकदी, जेवर सहित करीब पांच लाख का सामान ले गए। शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।

मझोला के खुशहालपुर में रहने वाले गजेंद्रपाल सिंह ने बताया कि वह लेबर सप्लाई का काम करते हैं। उन्होंने ने बताया कि एक जून को उनकी सास राजवती निवासी अमरोहा को सांप ने काट लिया था। वह उनका उपचार कराने के लिए गए थे। परिवार के लोग भी साथ गए थे। देर रात को सास की मौत हो गई, जिसकी वजह से वापस घर नहीं आ सके। सास के अंतिम संस्कार के बाद वापस लौटे तो पता चला कि घर का ताला तोड़कर चोर करीब पांच लाख का सामान चोरी कर ले गए हैं। घर का सारा सामान बिखरा हुआ था। इस संबंध में मझोला थाने में सोमवार को शिकायत की गई। एसएचओ मझोला विवेक सक्सेना ने बताया कि चोरों की तलाश कालोनी के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। मुखबिर तंत्र की भी मदद ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed