{"_id":"5aea1fd94f1c1b56098b7c86","slug":"61525293017-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिविल लाइंस में छात्रा से छेड़खानी, विरोध पर पिटाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सिविल लाइंस में छात्रा से छेड़खानी, विरोध पर पिटाई
Updated Thu, 03 May 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
मुरादाबाद।
सिविल लाइंस थानाक्षेत्र के मोहल्ले में मंगलवार रात घर में घुसकर एक युवती के साथ छेड़खानी की गई। विरोध करने पर आरोपियों ने पीड़िता और उसकी मां के साथ मारपीट की। इसके बाद आरोपी युवक मां-बेटी को जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
महिला ने आरोप लगाया कि मंगलवार रात आरोपी उसके घर पहुंचे और उसकी बेटी के साथ छेड़खानी की। जब मां बेटी ने विरोध किया तो आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की। आरोप है कि युवती को कमरे में बंद कर लिया और उसके कपड़े फाड़ दिए। महिला बेटी की चीख पुकार सुनकर आस पड़ोस के लोग पहुंच गए। इसके बाद आरोपी दोनाें को जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। बुधवार दोपहर मां बेटी एसएसपी कार्यालय पहुंचे। उन्होंने प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की गुहार लगाई। सिविल लाइंस थाने के एसएसआई संजय धीर ने बताया कि प्रताप और विनोद के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। प्राथमिकी जांच में सामने आया है कि दोनों पक्षों में पहले भी विवाद हुआ था।