फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   बाइक सवार दो लोगों को रौंदकर अज्ञात वाहन फरार-Cordination

बाइक सवार दो लोगों को रौंदकर अज्ञात वाहन फरार-Cordination

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 16 Mar 2019 01:44 AM IST
विज्ञापन
बाइक सवार दो लोगों को रौंदकर अज्ञात वाहन फरार-Cordination
कांठ(मुरादाबाद)। बृहस्पतिवार देर रात ड्यूटी से घर जा रहे दो लोगों को छजलैट थानाक्षेत्र में पचोकरा के पास अज्ञात वाहन ने कुचल दिया, इस हादसे में जख्मी दोनों युवकों को डॉक्टर ने देर रात मृत घोषित कर दिया है। बाइक सवार दोनों लोगों को टक्कर मारने वाले वाहन और उसके चालक का पता नहीं चल सका है, पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। वाहन चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि मरने वालों में एक की पहचान मनोज कुमार (45) निवासी शाहपुर खेड़ी थाना स्योहारा जिला बिजनौर तथा दूसरे की पहचान ओमप्रकाश (55) निवासी वाला नंगला पट्टी थाना स्योहारा बिजनौर के रूप में हुई। मृतकों में मनोज कुमार पहले आर्मी में जवान था। लेकिन वह काफी समय पहले नौकरी छोड़ आया था। अब वह मुरादाबाद में कार चलाता था। बृहस्पतिवार को ड्यूटी पूरी करने के बाद वह वाहन के इंतजार में मुरादाबाद पीलीकोठी पर खड़ा था। तभी वहां उसके गांव के पास का रहने वाला ओमप्रकाश आ गया। उसे भी गांव आना था। जब काफी समय तक उन्हें गांव आने के लिए वाहन नहीं मिला तो मनोज कुमार पीएसी मुरादाबाद में कार्यरत अपने भाई मुकेश के पास आया। उसकी बाइक लेकर दोनों गांव के लिए चले थे कि पचोकरा में हादसा हो गया। अज्ञात वाहन ने उनको टक्कर मार दी, जिसमें दोनों की मौत हो गई।
विज्ञापन


इकलौती बेटी का रो-रोकर है बुरा हाल
कांठ। मनोज कुमार के भाई मुकेश पीएसी में एक भाई कचहरी में और छोटा भाई रवि बैंक में मैनेजर है। मनोज कुमार आर्मी की नौकरी छोड़ने के बाद घर की खेती किसानी के साथ ही मुरादाबाद में निजी कार भी चलाता था। उसके कोई बेटा नहीं है। उसकी मौत की खबर सुनकर उसकी इकलौती बेटी का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed