फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   469 नए शिक्षक हड़ताल पर गए तो सेवा समाप्त

469 नए शिक्षक हड़ताल पर गए तो सेवा समाप्त

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 07 Feb 2019 06:55 PM IST
विज्ञापन
469 नए शिक्षक हड़ताल पर गए तो सेवा समाप्त
मुरादाबाद।
विज्ञापन

जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने आदेश किए हैं कि जिले में नए तैनात प्राथमिक विद्यालयों के 469 शिक्षक हड़ताल पर गए तो वह बर्खास्त होंगे। उनके बारे में बीएसए से रिपोर्ट मांगी गई है. उनसे लिखित में पूछा गया है कि नए तैनात शिक्षक स्कूलों में पढ़ा रहे हैं या फिर वह हड़ताल में शामिल हैं। डीएम ने यह आदेश मुख्य सचिव अनूप चंद्र पांडेय से देर रात वीडियो कांफ्रेंसिंग से हुई समीक्षा के बाद जारी किए हैं।
डीएम की ओर से जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को रात में भी आदेश दिए गए हैं। उनसे कहा गया है कि वह सुबह ही नए शिक्षकों को अवगत करा दें कि उन्होंने हड़ताल की तो बर्खास्त हो जाएंगे। क्योंकि अस्थाई शिक्षक हड़ताल पर नहीं जा सकते। यदि वह हड़ताल पर रहे तो उनकी स्वत: ही सेवा समाप्त हो जाएगी। इस आदेश बाद बीएसए की ओर से भी नगर शिक्षा अधिकारी और खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दे दिए गए हैं। इन सभी से गुरुवार दोपहर तक दो बजे तक नए शिक्षकों के हड़ताल पर रहने या न रहने के बारे में रिपोर्ट ले ली जाएगी।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने राज्य कर्मचारियों और शिक्षकों की हड़ताल पर रोक लगाने के लिए एस्मा लागू कर दिया है। इस आदेश के बावजूद मुरादाबाद के राज्य कर्मचारी और शिक्षक हड़ताल पर अडिग हैं। बुधवार को एस्मा को बेअसर कर उनकी हड़ताल जारी रही। वहीं दूसरी ओर डीएम ने हड़ताली कर्मचारियों का ब्योरा जिले के सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारियों से मांगा है। उन्होंने अधिकारियों से कहा है कि शासन ने छह महीने के लिए हड़ताल प्रतिबंधित कर दी है। इसके बावजूद हड़ताल करने वाले कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed