फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   छोटी बहन से संबंध बनाने के विरोध में पूर्व प्रेमी ने की थी युवती की हत्या

छोटी बहन से संबंध बनाने के विरोध में पूर्व प्रेमी ने की थी युवती की हत्या

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jan 2019 02:18 AM IST
विज्ञापन
छोटी बहन से संबंध बनाने के विरोध में पूर्व प्रेमी ने की थी युवती की हत्या
मुरादाबाद।
विज्ञापन

मूंढापांडे थानाक्षेत्र के गांव में युवती की हत्या उसके पूर्व प्रेमी ने की थी। पुलिस ने हत्यारोपी युवक को गिरफ्तार कर इस घटना का खुलासा कर दिया। पुलिस ने दावा है कि युवती की शादी होने के बाद आरोपी ने उसकी छोटी बहन से संबंध बना लिए थे। युवती इसका विरोध कर रही थी। संबंधों में आड़े आने पर युवती की गला घोंटकर हत्या कर दी गई थी।
मूंढापांडे के गांव में पंद्रह जनवरी की रात 25 वर्षीय एक युवती की गला घोंटकर हत्या कर दी गई थी। युवती अपनी छोटी बहन और मां के साथ कमरे में सोई थी। जबकि पिता और भाई फैक्ट्री में ड्यूटी पर गए थे। सोलह जनवरी की सुबह उसका शव दूसरे कमरे में मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोंटकर हत्या करने की पुष्टि हुई थी। युवती की शादी छह माह पहले रामपुर जनपद के गांव निवासी युवक से हुई थी। वह पंद्रह दिन पहले ही अपने मायके आई थी। घटना वाली रात युवती अपनी मां और बहन के साथ कमरे में सोई थी, लेकिन उन्हें घटना की भनक तक नहीं लगी। पुलिस ने मां बेटी से पूछताछ की तो उन्होंने सच्चाई उगल दी। पुलिस को युवती के पूर्व प्रेमी के बारे में जानकारी मिली। इंस्पेक्टर अजय कुमार गौतम ने बताया कि आरोपी युवक को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की गई। तब उसने बताया कि युवती से उसके प्रेम संबंध थे। उसकी शादी होने के बाद उसने छोटी बहन से संबंध बना लिए थे। युवती को इसकी जानकारी हो गई थी। घटना वाली रात वह छोटी बहन से मिलने गया था। तब यहां बड़ी बहन भी पहुंच गई थी। पुलिस ने बताया कि भेद खुलने के डर में आरोपी ने गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी थी। इसके बाद आरोपी मौके से भाग गया था और छोटी बहन अपनी मां के पास जाकर सो गई थी। अगले दिन इस घटना की जानकारी हो पाई थी। सोमवार दोपहर पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज है।
विज्ञापन


हत्यारोपी की पत्नी की हो चुकी है मौत
मुरादाबाद। हत्यारोपी ट्रैक्टर चालक है। उसकी पत्नी की मौत हो चुकी है। उसके दो बच्चे हैं। शादी से पहले से ही उसके युवती से संबंध थे। शादी के बाद उसने छोटी बहन से संबंध बना लिए। घटना से कुछ दिन पहले ही छोटी बहन आरोपी से फोन पर बात करते पकड़ी गई थी। तब परिजनों ने उसकी पिटाई की थी। मोबाइल भी तोड़ दिया था। इसके बाद भी आरोपी युवक ने छोटी बहन से मिलना जुलना बंद नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed