फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   दो सगे भाईयों समेत चार को आजीवन कारावास

दो सगे भाईयों समेत चार को आजीवन कारावास

Sun, 22 Jul 2018 02:13 AM IST
Updated Sun, 22 Jul 2018 02:13 AM IST
विज्ञापन
दो सगे भाईयों समेत चार को आजीवन कारावास
मुरादाबाद।
विज्ञापन

पार्टी में डांस को लेकर हुए विवाद के बाद हत्या के मामले में अदालत ने चार आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा के साथ प्रत्येक पर दस हजार रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई है।

थाना बिलारी में दिसंबर 2102 में राजेंद्र शर्मा ने मुकदमा दर्ज कराया कि 4 दिसंबर 2012 को उसका भाई जितेंद्र शर्मा एक पार्टी में गया हुआ था। जहां रचित, सुमित पुत्रगण विनेश कुमार, दिनेश पुत्र गोपी चंद, व जसवीर पुत्र रणवीर भी मौजूद थे। पार्टी में डांस को लेकर चारों आरोपियों ने जितेंद्र से विवाद करना शुरू कर दिया। देखते ही देखते जसवीर ने अन्य आरोपियों की मदद से गोली चला दी। जिससे जितेंद्र की मौत हो गई। मुकदमे की सुनवाई अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश ग्यारह संजीव कुमार त्यागी की अदालत में की गई। जिसमें सरकार की ओर से सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता अनिल कुमार चौहान ने पक्ष रखा। अदालत ने पुख्ता सबूतों के आधार पर चारों आरोपियों को घटना का दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास के साथ प्रत्येक पर दस हजार रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed